पत्नी की बेवफाई और पति की मौत: प्रेमी के साथ भागने की बात छुपा शादी की, फिर रिश्ता तोड़ा, लेने गए पति की एक्सीडेंट में मौत

झांसी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक मनीराम की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक मनीराम की फाइल फोटो।

पत्नी की बेवफाई के गम में डूबे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शादी से पहले पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। ये बात छुपाकर घरवालों ने दो साल पहले उसकी शादी युवक से कर दी। लेकिन उसने ससुराल में रहने से मना कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। पति का नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।

इसके गम में पति शराब पीने लगा। आज उसे लेने गया तो हादसे में उसकी जान चली गई। अब सभी बेवफा पत्नी को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि जब रहना नहीं था तो शादी क्यों की थी।

दो साल पहले हुई थी धूमधाम से शादी

यह मामला मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर के महिमा गांव की है। यहां के मनीराम अहिरवार (25) मेहनत मजदूरी करता था। उनके बड़े भाई गणेश का कहना है कि “दो साल पहले मेरे छोटे भाई मनीराम की उल्दन की युवती से शादी हुई थी। पहली विदाई के बाद बहू ने ससुराल में रहने से मना कर दिया। तब जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसका अपने गांव में एक युवक से प्रेम संबंध हैं।

वह शादी से पहले उस युवक के साथ भाग गई थी। ये बात शादी से पहले हम लोगों से छुपाई गई। फिर भी उसे लाने के लिए 5 बार गए। दो बार पंचायत हुई, लेकिन उसने आने से मना कर दिया था। एक साल से पति का नंबर भी ब्लैकलिस्ट में डाल रखा था।”

मनीराम अहिरवार की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन पत्नी ने साथ रहने से मना कर दिया।

मनीराम अहिरवार की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन पत्नी ने साथ रहने से मना कर दिया।

मां से एक हजार रुपए लेकर निकला

बड़े भाई ने बताया कि गुरुवार को मनीराम पत्नी को लेने बाइक से उल्दन जा रहा था। तब उसे मां ने एक हजार रुपए भी दिए थे। रास्ते में जुगयाऊ गांव के पास अज्ञात वाहन के कट मारने के बाद बाइक पेड़ में जा भिड़ी। इससे मनीराम गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां आज मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनीराम के पिता की 3 साल पहले मौत हो गई थी। दो भाइयों में मनीराम छोटा था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *