चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है. यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में जहां 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की गयी. वहीं लुधियाना और पटियाला में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक कम 6.9 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा में तीन, फरीदकोट में 3.5 और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि हिसार में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.2, नारनौल में नौ और रोहतक में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
.
Tags: Weather, Winter season
FIRST PUBLISHED : February 6, 2024, 13:25 IST