नोवार्टिस इंडिया के पूर्व वाइस चेयरमैन-MD रंजीत साहनी का निधन: वे जेबी फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन और अंबुजा सीमेंट्स ​​​​​​​के बोर्ड में डायरेक्टर पद पर थे

  • Hindi News
  • Business
  • Former Vice Chairman Of Novartis India Ranjit Shahani Passes Away At The Age Of 73

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रंजीत साहनी भारत के फार्मास्युटिकल प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन के एमेरिटस प्रेसिडेंट थे। - Dainik Bhaskar

रंजीत साहनी भारत के फार्मास्युटिकल प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन के एमेरिटस प्रेसिडेंट थे।

नोवार्टिस इंडिया के पूर्व वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रंजीत साहनी का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे जेबी फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन भी थे।

साहनी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA भी किया था। उन्होंने नोवार्टिस इंडिया लिमिटेड में 2001 से 2018 तक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम किया।

साहनी ने इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज से अपने करियर की शुरुआत की थी
साहनी ने भारत में इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज (ICI) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर UK में जेनेका के ICI में जनरल मैनेजर के पद पर रहे। वहां उन्होंने एशिया पैसिफिक और लैटिन अमेरिका में कंपनी के पेट्रोकेमिकल्स और प्लास्टिक डिवीजन के ऑपरेशन की देखरेख की।

भारत के फार्मास्युटिकल प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन के एमेरिटस प्रेसिडेंट थे
इसके बाद 1997 में नोवार्टिस इंडिया लिमिटेड में शामिल होने से पहले साहनी ने रोश प्रोडक्ट्स लिमिटेड में CEO का पद संभाला था। साहनी भारत के फार्मास्युटिकल प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन के एमेरिटस प्रेसिडेंट थे।

वे स्विस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडिया के प्रेसिडेंट भी रहे
इसके अलावा वे स्विस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडिया के प्रेसिडेंट भी रहे। वहीं उन्होंने HSPH इंडिया रिसर्च सेंटर की एडवाइजरी काउंसिल में काम करने सहित कई भूमिकाएं निभाई थीं।

साहनी जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन थे। इसके अलावा हिकाल लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर पद पर भी थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *