नेस्ले इंडिया के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित: Q3CY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹908 करोड़ रहा, रेवेन्यू 9.45% बढ़ा

  • Hindi News
  • Business
  • Nestle India Q3 Results: Nestle India Net Profit Rises 37% YoY In Q3, Board Approves ₹140 Dividend; 1:10 Stock Split

मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को कैलेंडर ईयर 2023 की तीसरी तिमाही (Q3CY23) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया ने सालाना आधार (YoY) पर 37.28% की बढ़त के साथ 908.08 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले कैलेंडर ईयर की समान तिमाही (Q3CY22) में यह 661.46 करोड़ रुपए रहा था।

तिमाही आधार पर नेस्ले इंडिया का नेट प्रॉफिट 30% बढ़ा
नेस्ले इंडिया का Q3CY23 में तिमाही आधार (QoQ) पर 30.03% नेट प्रॉफिट बढ़ा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 698.34 करोड़ रुपए रहा था। नेस्ले इंडिया ने साल 2023 के लिए 10 रुपए के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 140 रुपए का दूसरा इंटरिम डिविडेंड घोषित किया। इसके अलावा कंपनी ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट करने की भी घोषणा की है।

रेवेन्यू साल-दर-साल 9.45% बढ़कर 5,036.8 करोड़ रुपए रहा
Q3CY23 के लिए कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 9.45% बढ़कर 5,036.8 करोड़ रुपए रहा। पिछले कैलेंडर ईयर की समान तिमाही में यह 4,601.8 करोड़ रुपए रहा था। नेस्ले इंडिया का Q3 में तिमाही आधार (QoQ) पर रेवेन्यू 8.12% बढ़ा है। Q2CY23 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 4,658.5 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार 9.44% बढ़ी
तीसरी तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम सालाना आधार (YoY) पर 9.44% की बढ़त के साथ 5,070.1 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 4,632.5 करोड़ रुपए थी। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की टोटल इनकम 8.27% बढ़ी है। Q2CY23 यानी दूसरी तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 4,682.5 करोड़ रुपए रही थी।

EBITDA 21.3% बढ़कर 1,225 करोड़ रुपए रहा
इस तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार (YoY) पर 21.3% बढ़कर 1,225 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,009.6 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 220 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 24.3% रहा, जो पिछले साल 22.1% रहा था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *