कानपुर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर के सचेंडी में एक महिला को पति की नशेबाजी और अय्याशी का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने पहले उसे गिराकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे हैलट में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला ने मौत से पहले पति पर उसे जिंदा फूंकने का आरोप लगाया है। वहीं, वारदात के बाद पति फरार है। सचेंडी थाने की पुलिस मामले में आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
नशेबाजी को लेकर दंपति में आए दिन होता था झगड़ा