6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देशभर में नवरात्री का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सोमवार को मुंबई के ट्यूलिप स्टार होटल में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया, जहां पर कई सेलेब्स मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।
इस दौरान के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जया बच्चन, काजोल, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, सोनम कपूर से लेकर कटरीना कैफ तक कई सेलेब्स दिखाई दिए।
रानी ने जया बच्चन के साथ दिए पोज
इस कार्यक्रम में जया बच्चन भी शामिल हुईं। वीडियो में रानी को जया बच्चन के साथ पोज देते हुए देखा गया। लुक की बात करे तो रानी गोल्डन और लाइट ब्लू साड़ी में दिखाई दी, बालों में गजरा, न्यूड मेकअप में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। जबकि ऑफ व्हाइट सिल्क साड़ी में दिखाई नजर आईं।

कटरीना ने भी शिरकत की
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस को सिंपल यलो साड़ी में देखा गया, जिसमें वह काफी एलिगेंट लग रही हैं। कटरीना ने स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए।

रेड एथनिक लुक में दिखीं सोनम कपूर
सोनम कपूर को दुर्गा पूजा पंडाल में देखा गया। सोनम मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दीं। लुक की बात करे तो उन्होंने रेड हैवी सलवार सूट पहना है। इस लुक को उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया है।

जैकी श्रॉफ के साथ मस्ती करती दिखीं काजोल
जैकी श्रॉफ और काजोल को पंडाल के अंदर एक- साथ मस्ती करते हुए देखा गया। दोनों ने एक- दूसरे को गले लगाकर पैपराजी को पोज दिया। इस दौरान जैकी और काजोल पैपराजी के साथ हंसी मजाक करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
