नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह पहुंचे सैफई, मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर चढ़ाया पुष्प

सपा से इस्तीफा देकर चौहान फिर भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा था। सुधाकर सिंह ने पहले 2012 से 2017 तक घोसी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले, उन्होंने उन्होंने नत्थूपुर (परिसीमन के बाद मधुबन) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा क्षेत्र के हालिया उपचुनाव में निर्वाचित हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सुधाकर सिंह शनिवार को अपने समर्थकों के साथ यहां सैफई पहुंचे और उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर मत्था टेका।
इस मौके पर सुधाकर सिंह ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा, मैं आज जो कुछ भी हूँ, वह सब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की वजह से हूँ। 1975 के समय आपातकाल में मैं जेल गया था और नेताजी ने मुझे लोकतंत्र सेनानी बनाया।
सिंह ने कहा, उनके सिद्धांत-विचारों को आगे बढा रहे अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव हमारे नेता हैं।

हम आभार व्यक्त करते हैं। वैसे घोसी क्षेत्र की जनता स्वयं ही पार्टी के इन नेताओं को बधाई दे रही है।
बाद में सिंह ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से उनके एसएस मेमोरियल स्कूल में पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की तथा पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति जीत के लिए आभार जताया।
उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा के हालिया उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित कर दिया था।
निर्वाचन आयोग के अनुसार सिंह को कुल 1,24,427 मत मिले हैं जबकि चौहान के पक्ष में 81,668 मतदाताओं ने मतदान किया।

सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के जुलाई में इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था।
सपा से इस्तीफा देकर चौहान फिर भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा था।
सुधाकर सिंह ने पहले 2012 से 2017 तक घोसी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले, उन्होंने उन्होंने नत्थूपुर (परिसीमन के बाद मधुबन) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *