- Hindi News
- Business
- Nazara Technologies To Raise Rs 100 Crore From Nikhil Kamath, Stock Up Over 10%
मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/04/dfvfvfvf_1693826551.jpg)
मोबाईल गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी नजारा टेक्नोलॉजी के शेयर में आज सोमवार को (4 सितंबर) 10% की तेजी देखने को मिली। नजारा टेक का शेयर 77.45 रुपए यानी 10.20% की तेजी के साथ 837 रुपए पर बंद हुआ। दरअसल, नजारा टेक में ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत 100 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेंगे।
नजारा टेक्नोलॉजी के शेयर ने 52-वीक हाई बनाया
नजारा टेक्नोलॉजी ने इस बात की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही नजारा के शेयर में यह तेजी आई है। वहीं कारोबार के दौरान नजारा टेक्नोलॉजी के शेयर ने 12% की तेजी के साथ 854 रुपए का अपना नया 52-वीक हाई बनाया था। पिछले 5 दिन में इस शेयर ने 16.22%, 1 महीने में 22.29% और 6 महीने में 58.45% का रिटर्न दिया है।
कामत का नजारा में यह इन्वेस्टमेंट प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए होगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल कामत का नजारा में यह इन्वेस्टमेंट प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए होगा। कामत एसोसिएट्स एंड एनके-स्क्वॉयर्ड को 100 करोड़ रुपए के 1.4 मिलियन यानी 14 लाख इक्विटी शेयर्स शेयर जारी करने के लिए नजारा के बोर्ड ने मंजूरी भी दे दी है। ये इक्विटी शेयर्स जारी होने की तारीख से 6 महीने के पीरियड के लिए लॉक रहेंगे।
![नजारा टेक का शेयर 77.45 रुपए यानी 10.20% की तेजी के साथ 837 रुपए पर बंद हुआ।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/04/sssssssssssss_1693826618.jpg)
नजारा टेक का शेयर 77.45 रुपए यानी 10.20% की तेजी के साथ 837 रुपए पर बंद हुआ।
10 जुलाई को इक्विटी शेयरों के जरिए 750 करोड़ रु जुटाने की मंजूरी मिली थी
हालांकि, अभी इसे शेयरहोल्डर्स और रेगुलेटर से मंजूरी मिलनी बाकी है। पिछले महीने 10 जुलाई को नजारा के बोर्ड ने इक्विटी शेयरों के जरिए 750 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी थी। नजारा टेक की एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, निखिल कामत को कंपनी के शेयर 714 रुपए के भाव पर दिए जाएंगे। यह 1 सितंबर के क्लोजिंग प्राइस से करीब 6% डिस्काउंट पर है। शुक्रवार को यह BSE पर 759.20 रुपए पर बंद हुआ था।
भारत में गेमिंग इंडस्ट्री आने वाले सालों में तेजी से बढ़ेगी: निखिल कामत
नजारा टेक्नोलॉजी में इन्वेस्टमेंट को लेकर जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत का कहना है कि भारत में गेमिंग इंडस्ट्री आने वाले सालों में तेजी से बढ़ेगी। इस इंडस्ट्री में नजारा ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और यह गेमिंग प्लेटफॉर्म मुनाफे में चल रहा है। इसका पोर्टफोलियो काफी डाईर्सिफाई है तो ऐसे में गेमिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ से बने अवसरों का फायदा उठाने के लिए यह दमदार स्थिति में है। यही कारण है कि कामत ने नजारा टेक में इन्वेस्टमेंट किया है।
नजारा टेक की डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट में करीब ढाई साल पहले 30 मार्च 2021 को एंट्री हुई थी। तब कंपनी ने IPO निवेशकों को 4 रुपए की फेस वैल्यू वाले इसके शेयर 1,101 रुपए के भाव पर जारी किए थे। इसके बाद 11 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयर ने 1,678 रुपए का रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई और 22 जून 2022 को 475.05 रुपए का ऑल टाइम लो बनाया था।