धान खरीद फर्जीवाड़ा होने पर डीएम की सख्त चेतावनी: गुंडागर्दी और फर्जीवाड़ा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दलालों को नही राज आए थे एडीएम

शाहजहांपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में धान खरीद मामले में डीएम ने सख्त रवैया अपना लिया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि, धान खरीद में फर्जीवाड़ा होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि, किसानों के लिए सेंटर पर हर सहुलियत का ख्याल रखा जाए। क्रय से संबंधित सारी जानकारी वॉल पेंटिग के साथ-साथ बैनर और पोस्टर लगवाए जाएं।

साथ ही संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, समय समय पर क्रय सेंटरों का निरिक्षण करते रहें। चर्चा है कि, इससे पहले धान खरीद में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एक अधिकारी ने सख्ती दिखाई थी। अधिकारी की सख्ती फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों और दलालों को राज नही आई थी। अधिकारी की शिकायत करने के बाद उनको शाहजहांपुर से हटा दिया गया था।

एक अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करें

शाहजहांपुर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने धान खरीद वर्ष 2023 की समिक्षा बैठक की। इस दौरान संबधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। धान खरीद नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का टेलीफोन नंबर और वाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं। डीएम ने कहा कि, एक अक्टूबर तक धान खरीद से संबंधित अधिकारी तैयारियां पूरी करके रिपोर्ट पेश करें।

समीपवर्ती इमारत में धान को शिफ्ट

डीएम ने कहा कि, संबधित अधिकारी अधिकारी मौके पर जाकर व्यवस्था का जाएजा लें। भंडारण कक्ष में समुचित स्थान न होने पर समीपवर्ती इमारत में धान को शिफ्ट किया जाए। किसानों के बैठने की जगह और साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखा जाए। क्रय निति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

सभी जरूरी जानकारियां पेंट कराएं

पंचायत भवनों पर वाॅल पेंटिग करवाई जाए। उस पर सभी जरूरी जानकारियां पेंट करा दी जाए। इसके अलावा बैनर और पोस्टर का भी इस्तेमाल कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि, धान खरीद से जुड़ी जानकारी और संबधित शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय हो चुका है। कंट्रोल रूम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा।

10 बजे से 1 बजे तक सक्रिय रहेगा

रविवार और अन्य राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर अन्य विकास के दिनों में 10 बजे से 1 बजे तक सक्रिय रहेगा। डीएम ने बांट माप, बोरो की व्यवस्था, और ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक कराई जाए। डीएम ने चेतावनी दी है कि, धान सेंटरों पर गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी।

फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकल कसी थी

चर्चा है कि, पिछले धान खरीद के सीजन में शाहजहांपुर में एडीएम त्रिभुवन सिंह की तैनाती थी। उन्होंने धान खरीद में फर्जीवाड़ा करने वालों और दलालों पर नकल कसी थी। शासन द्वारा बगैर कोई कारण बताए उनका हटा दिया गया। तब उन्होंने शासन में जबरदस्त पैठ बनाने वाले कुछ दलालों पर कार्रवाई कराने का आरोप लगाया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *