धनतेरस में खरीदना चाहते है कार या बाइक… तो आपके राशि के हिसाब से चुने रंग

गौरव सिंह/भोजपुर. धनतेरस में महज कुछ ही दिन बचे हैं. इसमें लोग नई गाड़ी खरीदते हैं. हम अपने मन पसंद रंग की गाड़ी खरीद तो लेते हैं. लेकिन जरा रुकिए…धनतेरस में क्या रंग भी मायने रखता है? तो जवाब है हां…राशि के अनुसार रंग का महत्व जरूर है. तो इस बार धनतेरस में किस राशि वाले किस रंग के वाहन की खरीदारी करंगे, वो आपको हम बता रहे हैं. क्या आपने कभी ज्योतिष के अनुसार वाहन का रंग चुनने के बारे में सोचा है? नई कार खरीदते समय शुभ मुहूर्त, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के अलावा, राशि के अनुसार वाहनों के रंगों का भी विशेष ज्योतिषीय महत्व होता है. ज्योतिष के अनुसार आपकी राशि के हिसाब से कार, बाइक या अन्य वाहन का रंग चुनने पर काफी फायदा होता है और जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

रंग का हमारे जीवन पर पड़ता है प्रभाव
पंडित अनिल मिश्रा कहते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में हमारे द्वारा प्रयोग किये जाने वाले वस्तुओं के रंगों के बारेे में भी विस्तार से बताया गया है. वैसे तो हर इंसान अपनी पसंद के रंग की ही कार खरीदना चाहता है. कई बार तो पसंदीदा रंग के लिए उसे इंतजार भी करना पड़ता है. रंगों का भी हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है. कई लोग ऐसे भी हैं जो रंगों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते हैं, यहां तक कि लोग अपनी कार भी राशि के हिसाब से चुनते हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं अपनी राशि के अनुसार किस रंग का वाहन खरीदें.

जानिए अपनी राशि के अनुसार रंग
मेष– मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मेष राशि के जातकों का शुभ रंग लाल है. लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और प्रजनन का प्रतीक माना जाता है. यह रंग मेष राशि के लोगों को कर्म करने के लिए प्रेरित करता है. अगर धनतेरस पर कुछ खरीदना चाहते हैं तो लाल रंग की चीजें ही खरीदें
वृषभ– इस राशि का स्वामी शुक्र है. इसलिए इस राशि का शुभ रंग लाल माना गया है. इसके अलावा हल्का नीला रंग भी इन लोगों के लिए उत्तम होता है. सफेद रंग इस राशि के लोगों को सुख-शांति प्रदान करता है. इस धनतेरस आप सफेद रंग का कोई सामान खरीद सकते हैं.
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है. इसलिए इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है. यह रंग बुद्धि, हृदय और मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न करता है. मिथुन राशि वालों के लिए यह रंग शुभ फलदायक है.
कर्क– कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है. चंद्रमा मन और मन की भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करता है. इसलिए इस राशि का शुभ रंग सफेद है. धनतेरस पर कर्क राशि वालों को भी सफेद रंग का सामान खरीदना चाहिए.
सिंह– इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है. यह ग्रह सफलता का प्रतीक माना जाता है. इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग भी उजला और सुनहरा है. इस राशि के लोगों को धनतेरस पर इन्हीं रंग की चीजें खरीदनी चाहिए.
कन्या- कन्या राशि का शुभ रंग भी उजला है. उजला रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. नीला रंग भी इन लोगों के लिए उत्तम माना जाता है. नीला रंग कन्या राशि वालों के जीवन को सुखमय बनाता है, इसलिए कन्या राशि वालों को धनतेरस पर हरे रंग की चीज खरीदनी चाहिए.
तुला– इस राशि का स्वामी शुक्र है. इसीलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का पीला होता है. इस रंग को धारण करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष आता है. तुला राशि के लोगों के लिए यह दो रंग शुभ माने जाते हैं.
वृश्चिक– इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि के लोगों के लिए काला रंग बहुत शुभ माना गया है. वृश्चिक राशि के लिए इस शुभ रंग का प्रयोग काफी फायदेमंद साबित होता है. वृश्चिक राशि के लोगों को धनतेरस के दिन इसी रंग का सामान खरीदना चाहिए.
धनु– इस राशि का स्वामी बृहस्पति है. बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है. इस राशि के लोगों को काला रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए. इससे धनु राशि के लोगों को बहुत लाभ होता है. यह रंग मन में सुख और शांति का एहसास कराता है. इसलिए धनु राशि के लोगों को पीले रंग की चीजें खरीदनी चाहिए.
मकर– इस राशि का स्वामी शनि होता है. शनि के स्वामी होने के कारण इस राशि का शुभ रंग मुख्यता काला या गहरा नीला माना गया है. मैरुन रंग भी मकर राशि के लोगों के लिए उत्तम है. मकर राशि को चीजें खरीदने में इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए.
कुंभ– इस राशि का स्वामी भी शनि है. इसलिए इस राशि का शुभ रंग भी काला या गहरा नीला माना जाता है. इन रंगों के प्रयोग से कुंभ राशि के लोगों को बहुत लाभ होता है.
मीन– इस राशि का स्वामी बृहस्पति है. बृहस्पति का शुभ रंग पीला. इसलिए मीन राशि के लोगों के लिए पीला रंग बहुत लाभकारी होता है. यह रंग आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा. इसलिए धनतेरस पर आपको इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए.

Tags: Bhojpur news, Bihar News, Dhanteras, Diwali, Local18

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *