![](https://c.ndtvimg.com/2023-03/8h65r61o_bansuri-swaraj_625x300_26_March_23.jpg)
आतिशी ने कहा कि बांसुरी स्वराज ने ललित मोदी का उनके पासपोर्ट केस में बचाव किया है. (फाइल)
खास बातें
- आतिशी ने कहा कि बांसुरी स्वराज देश विरोधियों का बचाव करती रही हैं
- भाजपा ने बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा है
- आतिशी ने कहा कि बांसुरी स्वराज ने ललित मोदी का पासपोर्ट केस में बचाव किया
नई दिल्ली :
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है, जिसके बाद से ही विपक्षी पार्टियां लगातार भाजपा पर हमलावर हैं. अब आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को टिकट देने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. पार्टी ने बांसुरी स्वराज पर ललित मोदी का केस लड़ने को लेकर हमला बोला है. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि बांसुरी स्वराज देश के विरोधियों का बचाव करती रही हैं.