
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी के माने तो घर से बाहर निकालने के दौरान और सुविधा से बचने के लिए शहर के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित या फिर डाइवर्ट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है।
पूरे भारतवर्ष में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भक्त बड़ी संख्या में देश भर के अलग-अलग शिव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच राष्ट्र राजधानी दिल्ली के मंदिरों में भी शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली में खासतौर से कई जगह पर शिवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें गुरुजी का आश्रम, भाटी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर, छतरपुर मंदिर आदि शामिल है। इन सभी मंदिरों में शिव भक्तों की भारी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद है जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी के माने तो घर से बाहर निकालने के दौरान और सुविधा से बचने के लिए शहर के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित या फिर डाइवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है जहां महाशिवरात्रि के मौके पर ट्रैफिक प्रभावित रहने वाला है।
अन्य न्यूज़