देवरिया में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत: बोले- भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का करती है सम्मान, कृषि मंत्री भी हुए शामिल

देवरिया29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया। - Dainik Bhaskar

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के अभिनन्दन समारोह का आयोजन आज औराचौरी पार्टी कार्यालय पर हुआ। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।

अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित एक लोकतांत्रिक पार्टी है कोई परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह भाजपा में ही सम्भव है कि बूथ स्तर से काम करने वाला कार्यकर्ता अपने मेहनत, संघर्ष, निष्ठा से भाजपा का जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है, जिसका उदाहरण है कि एक सामान्य से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम शुरू करने वाले भूपेन्द्र सिंह आज जिलाध्यक्ष हैं।

बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं को देती है सम्मान
सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसा दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देती है। मुझे विश्वास है कि भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिले में एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने अपने कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिये आभार जताया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास जताया कि पार्टी जिले में और मजबूत होगी।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया।

जोरदार स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे जैसे एक सामान्य से कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी,निष्ठा से कार्यकर्ताओं के सहयोग से निर्वहन करते हुए पार्टी को और मजबूत करने का काम करूंगा।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में यह रहे मौजूद
अभिनन्दन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, विधायक जयप्रकाश निषाद, नपाध्यक्ष अलका सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा, चेयरमैन गौरी बाजार प्रदीप मद्धेशिया, चेयरमैन बैतालपुर सरिता पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, राजेश कुमार मिश्रा, संतोष त्रिगुणायक, संजय सिंह, अजय शाही, गंगा कुशवाहा, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रविन्द्र किशोर कौशल, निर्मला गौतम, हेमन्त मिश्रा, शिवकुमार राजभर, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन कुमार मिश्रा, राजन सोनकर, रामदास मिश्रा, नवीन सिंह, धनुषधारी मणि, दुर्गेश पाण्डेय, अंकुर राय, अजय दूबे वत्स, शैलेंद्र सिंह आजाद, सतेन्द्र मणि, संजय पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, बृजेश गुप्ता, दीनबन्धु सिंह, योगेश प्रजापति, अशोक पाण्डेय, संजय राव, जयनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *