देवरिया में कृषि मंत्री ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को दिया-मंत्र: कहा- बूथों का सक्रिय और मजबूत रहना बहुत जरूरी

देवरिया38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिये महुआडीह मण्डल के शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रवासियों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर तथा देसही मण्डल की बैठक देसही ब्लाक सभागार में हुई। इन बैठकों को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के लिए काम नहीं करती बल्कि सामाजिक विकास और उत्थान के साथ साथ समाज में सकारात्मक और रचनात्मक काम करती है।

इसके लिए शक्ति केंद्र का तथा बूथों का सक्रिय एवं मजबूत रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही अहम होती है। बूथ को कैसे मजबूत बनाना है, इसे लेकर उन्होंने मंत्र दिया। कृषि मंत्री ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित की योजनाओं का लाभ भी बूथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इस पर भी काम करने को कहा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्यों को बिंदुवार विस्तार से बताया
उन्होंने सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर गांवों में लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का भी काम करें। बूथों पर लोगों से मोदी और योगी सरकार के प्रधानमंत्री आवास,नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल,किसान सम्मान निधि,मुख्यमंत्री आवास,सामूहिक विवाह,मुफ्त राशन,अच्छी सड़कें,हर घर जल,राम मन्दिर निर्माण,धारा 370 समाप्ति जैसे कामों पर चर्चा करें। मण्डल प्रवासी,क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्यों को बिंदुवार विस्तार से बताया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान गंगा कुशवाहा,श्रीनिवास मणि,अम्बिकेश पाण्डेय,नवीन सिंह,उमेश मल्ल,विनय राव,अखिलेश्वर राय,हेमन्त पाठक,संजय सिंह,राजू सिंह,रिपुसूदन मणि,साहब सिंह,कमलेश पाण्डेय,संजीव राय,विवेकानंद यादव,मनोज राय,शैलेश्वर पटेल,मुन्नी शर्मा,अखिलेश त्रिपाठी,वेदव्यास सिंह आदि रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *