दिल्ली में कौन होंगे कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार? पूराने चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में पार्टी

lamba dixit

ANI

पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित को मैदान में उतार सकती है, इस सीट से उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 2019 में चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के मनोज तिवारी से हार गई थीं। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली भी दावेदारी में हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस के खाते में तीन सीटे आई हैं। आप ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस में भी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है। कांग्रेस के एक सूत्र के मुताबिक, पार्टी पूर्व सांसद उदित राज या दिल्ली के पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान को आरक्षित उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। यहा से भाजपा के हंस राज हंस वर्तमान सांसद हैं। 

पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित को मैदान में उतार सकती है, इस सीट से उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 2019 में चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के मनोज तिवारी से हार गई थीं। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली भी दावेदारी में हैं। लवली ने पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पार्टी चांदनी चौक सीट से जय प्रकाश अग्रवाल और अलका लांबा पर दांव लगा सकती है। लांबा ने 2019 में पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने से पहले आप के टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा सीट जीती थी। वर्तमान में लोकसभा सीट डॉ. हर्ष वर्धन के पास है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे जबकि पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी बनाया है। जबकि दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को आप ने टिकट दिया है। इनमें से तीन ऐसे नेता है जो फिलहाल में विधानसभा के सदस्य हैं। मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से, रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से, परवेश साहिब सिंह पश्चिमी दिल्ली से और गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद हैं। ये वो सीटें हैं जहां से AAP चुनाव लड़ेगी।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *