कुशीनगर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/56bb221f-d786-4c57-9f70-9bf24224d371_1708537541160.jpg)
कुशीनगर से बड़ी खबर है। यहां बुधवार रात तीन घरों में आग लग गई। हादसे में एक 3 महीने के मासूम की जलकर मौत हो गई। वहीं गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में 6 बकरियां भी जलकर मर गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अफसरों के साथ सदर विधायक भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में चीख-पुकार मची थी। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्हें मदद का भरोसा दिया।
हादसा पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया गांव में हुआ।