अभियुक्त छैल सिंह वर्ष 2019 में जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था। इसके खिलाफ कोर्ट से स्टैंडिंग वारंट भी जारी किए हुए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा हार्डकोर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान में थाना तख्तगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी छैल सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।
Source link