डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अब लड़ सकेंगी चुनाव, मंजूर हुआ इस्तीफा

election

प्रतिरूप फोटो

ANI

इस संबंध में जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि निशा डिप्टी कलेक्टर जिला छतरपुर ने त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के लिए निवेदन किया था। निशा का शासकीय सेवा से त्यागपत्र स्वीकार किया जाता है।

मध्य प्रदेश सरकार ने डिप्टी कलेक्टर दिशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। प्रशासन ने लंबे समय के बाद डिप्टी कलेक्टर का सीता मंजूर किया है जिसके लिए हाई कोर्ट को भी दखल देना पड़ा था। वहीं डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को भी समाप्त कर दिया गया है।

इस संबंध में जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि निशा डिप्टी कलेक्टर जिला छतरपुर ने त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के लिए निवेदन किया था। निशा का शासकीय सेवा से त्यागपत्र स्वीकार किया जाता है।  शिवराज सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए निशा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय इंक्वारी को भी खत्म कर दिया गया है।

बता दे कि निशा त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ना चाहती थी, मगर एक दिन पहले ही कांग्रेस ने आमला से अपना उम्मीदवार मनोज मालवे को घोषित कर दिया है। दरअसल छतरपुर जिले में डिप्टी कलेक्टर निशा नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की इच्छुक ही मगर सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही थी। इस कारण निशानी कोर्ट का दरवाजा खटखटा आया था जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया और सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया।

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस अपना उम्मीदवार बदला जा सकता है। राज्य में 30 अक्टूबर तक पर्चा भरा जाएगा। फॉर्म वापसी 2 नवंबर तक हो सकती है। मतदान 17 नवंबर को और मतगणना 3 दिसंबर को होनी है।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *