टेक्सास के बाज़ार में गोलीबारी, एक बच्चे की मौत, चार ज़ख्मी

 अमेरिका में टेक्सास के एक बाज़ार में हुई गोलीबारी में तीन बच्चे और दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में से 10 वर्षीय बालक की बाद में एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पियरलैंड पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पियरलैंड के ‘कोलेज़ फ्ली मार्केट’ में गोलीबारी होने की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।

पियरलैंड पुलिस ने सोमवार को कहा कि गोलीबारी में ज़ख्मी हुई 14 वर्षीय लड़की और 18 साल के युवक की हालात स्थिर है जबकि अन्य घायल 16 साल के किशोर का ऑपरेशन किया गया है।

पुलिस ने कहा कि 37 वर्षीय शख्स का अस्पताल में इलाज किया गया और फिर उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घटना में हताहत हुए लोगों के नामों की जानकारी नहीं दी है।

अधिकारी चाड रोजर्स ने शाम को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दो लोगों के बीच हुई बहस के बाद गोलीबारी हुई और दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे। पुलिस ने कहा कि दो लोगों ने बाज़ार में पिस्तौल से एक-दूसरे पर गोलीबारी की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *