टाटा पावर के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित: Q3FY24 में नेट प्रॉफिट ₹1,076 करोड़ रहा, रेवेन्यू 6.2% बढ़ा

  • Hindi News
  • Business
  • Tata Power Q3 Results: Tata Power Net Profit Rises Nearly 2% To Rs 1,076 Crore

मुंबई14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर लिमिटेड ने आज यानी शुक्रवार (9 फरवरी) को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q3FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 2% बढ़कर 1,076.12 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 1,052.14 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। ऑपरेशंस से Q3 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.2% बढ़कर 15,294.13 करोड़ रुपए रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 14,401.95 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपए
नतीजे आने के पहले टाटा पावर का शेयर शुक्रवार को 3.76% की गिरावट के साथ 392.45 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपए है।

12-24 महीनों में कुल क्लीन एनर्जी कैपेसिटी 10,000 MW होगी

  • 31 दिसंबर 2023 तक, रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 4,270 मेगावाट थी, जिससे 6,031 MUs (मिलियन यूनिट) हरित ऊर्जा का उत्पादन हुआ।
  • TPREL (टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी) के तहत 4,752 MW के अन्य प्रोजेक्ट और TPSSL (टाटा पावर सोलर सिस्टम) के तहत 4,120 MW के प्रोजेक्ट क्रियान्वयन में हैं।
  • अगले 12-24 महीनों में कुल क्लीन एनर्जी कैपेसिटी 10,000 MW से ज्यादा हो जाएगी। कंपनी ने 2030 तक नॉन-फॉसिल-बेस्ड फ्यूल से लगभग 70% क्षमता का लक्ष्य रखा है।

मुख्य व्यवसाय लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे
टाटा पावर के CEO और MD प्रवीर सिन्हा ने कहा, हमारे मुख्य व्यवसाय लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इससे कंपनी को लगातार 17वीं PAT (प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स) ग्रोथ क्वार्टर हासिल करने में मदद मिली है। हमारा लगातार अच्छा प्रदर्शन हमारे मजबूत फंडामेंटल और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन केपेबिलिटी को दिखाता है।

उन्होंने कहा, जैसा कि देश में बिजली की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है, टाटा पावर अपने अत्याधुनिक और कॉस्ट इफेक्टिव क्लीन और ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन्स के साथ ग्रोथ मोमेंटम को भुनाने के लिए अच्छी स्थिति में है। टाटा पावर एक लीडिंग पावर कंपनी है।

टाटा पावर ने कहा, कंपनी विभिन्न तरीकों से काम कर रही है, जिसमें 13,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 2.8 गीगावॉट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का डेवलपमेंट शामिल है, ताकि उपभोक्ताओं के सभी वर्गों को 24×7 डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी प्रदान की जा सके।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *