नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की कारों की कीमत 1 फरवरी 2024 से बढ़ाने वाली है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल होंगे। कंपनी ने बताया कि सभी व्हीकल की एवरेज कीमत में 0.7% तक की बढ़ौतरी की जाएगी। टाटा मोटर्स इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी की भरपाई करने के लिए यह कदम उठा रही है।
इससे पहले मारुति भी 16 जनवरी से अपने सभी मॉडलों की कारों की कीमतों को ऑन एवरेट 0.45% बढ़ा दिया है। इसके अलावा महिंद्रा ने थार, स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और XUV700 की भी कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। हालांकि, महिंद्रा XUV700 के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में कटौती भी की थी।

Q3FY24 में टाटा मोटर्स ने 1,38,455 पैसेंजर व्हीकल बेचें
इस महीने की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने बताया कि Q3FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की तीसरी तिमाही में उसकी टोटल ग्लोबल सेल्स सालाना आधार पर 9% बढ़कर 3,38,177 यूनिट्स रही। जबकि पैसेंजर व्हीकल की Q3FY24 में ग्लोबल सेल्स सालाना आधार पर 5% बढ़कर 1,38,455 यूनिट्स रही।
1 जनवरी से टाटा के कॉमर्शियल व्हीकल भी हो चुके हैं महंगे
एक महीने पहले 10 दिसंबर को टाटा मोटर्स ने अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया था कि बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे। इसके बाद 1 जनवरी से कॉमर्शियल व्हीकल के बढ़े हुए दाम प्रभावी भी हो गए हैं।