झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार,बढ़ेगीठंड,वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

 शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश देखी गई है. जिससे लोगों में  ठंडी हवा की वजह से कंकनी भी अधिक महसूस हुई है.अन्य जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गयी है. इस वहज से दिन का अधिकतम तापमान और रात का न्यूनतम तापमान में अधिक फर्क नहीं रहा और दोपहर में भी लोग एक की जगह 2 स्वेटर और ऊपर से शॉल ओढ़ने पर मजबूर है.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोकेल 18 से कहा कि  पश्चिमी विछोभ के कारण  पिछले 24 घंटे में  रांची समेत कई जिलों में  बारिश हुई है. वहीं, आने वाले 2 दिन दिनों तक यह बारिश होने की संभवना है.7 और 8 जनवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश  होने की संभावना है. साथ ही ठंडी हवा भी चलेगी. जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट भी दर्ज हो सकती है. जिससे दोपहर के समय भी अच्छी खासी ठंड होगी.

इन जिलों में होगी बारिश
वहीं, बारिश की बात की जाए तो 7 और 8 जनवरी को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, छपरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका और साहिबगंज में बारिश होने की संभावना है. यहां के अधिकतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.जिससे इन जिलों का दिन और रात का तापमान एक सामान्य जैसा होगा. साथ ही मौसम केंद्र ने वज्रपात को लेकर इन दिए गए जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है.केंद्र के अनुसार बारिश के साथ-साथ इन जिलों में अच्छी खासी वज्रपात व बिजली गिरने जैसी आशंका है.इसके लोग सचेत रहे और ऐसी स्थिति में कोई सुरक्षित स्थान का शरण ले.

जाने न्यूनतम तापमान
मौसम केंद्र के अनुसार आंशिक बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है.बोकारो का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री देवघर 16.3, धनबाद 16.7,गढ़वा 15.7, गिरिडीह 15.1, गोड्डा 15.5, गुमला 12, जामताड़ा 14.8, लोहरदगा 12.6, पाकुर 14, साहिबगंज 12.2, रांची 14.5, खूंटी 11.9, रामगढ़ 13.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज की गई.

Tags: Jharkhand news, Jharkhand weather News, Latest hindi news, Local18, Ranchi news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *