1 घंटे पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी
- कॉपी लिंक

मंगलवार देर शाम मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस साल शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर और नयनतारा को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं बॉबी देओल ने फिल्म एनमिल के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल और संदीप रेड्डी वांगा ने बेस्ट डायरेक्टर अवाॅर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा फिल्म सैम बहादुर में अपने दमदार अभिनय के लिए विक्की कौशल ने बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) अवॉर्ड जीता।
मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुए इस इवेंट में शाहरुख खान, बॉबी देओल, नयनतारा, करीना कपूर खान, सुनील ग्रोवर, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, शाहिद कपूर, विक्रांत मैसी, एटली, रानी मुखर्जी समेत अन्य कई सेलेब्स शामिल हुए।

शाहरुख खान को मिला ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड।
लगा था अब अवॉर्ड नहीं मिलेगा- शाहरुख खान
इवेंट में ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड जीतने के बाद शाहरुख खान ने स्टेज पर स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘शुक्रिया जूरी मेंबर्स का जिन्होंने मुझको बेस्ट एक्टर के लिए लायक समझा और बहुत साल हो गए, मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला। तो ऐसा लगने लगा था कि अब मिलेगा ही नहीं। मुझे बहुत खुशी है। मुझे अवॉर्ड बहुत अच्छे लगते हैं। मैं थोड़ा लालची हूं, ग्रीडी हूं।’
शाहरुख के लिए अच्छा गुजरा साल
शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत अच्छा गुजरा। उनकी फिल्में फिल्में रिलीज हुईं, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’। राजकुमार हिरानी की फिल्म को छोड़कर एटली की ‘जवान’ और सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। ‘जवान’ में नयनतारा ने भी दमदार एक्टिंग की, यही वजह है कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

नयनतारा को मिला ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड।

बॉबी देओल को ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला।
विनर लिस्ट
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान)
बेस्ट एक्ट्रेस- नयनतारा (जवान)
बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल)
बेस्ट डायरेक्टर- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (सैम बहादुर)
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स फंक्शन में शामिल हुए ये सेलेब्स

शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए।

नयनतारा लेमन ग्रीन सिल्क साड़ी पहने अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं। नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड अपने नाम किया।

पाउडर ग्रे कलर का सूट पहने आदित्य रॉय कपूर भी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए।

बॉबी देओल को एनिमल में निभाए गए किरदार ‘अबरार’ के लिए अवॉर्ड मिला।

12th फेल फेम एक्टर विक्रांत मैसी भी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए।

इंडो वेस्टर्न लुक में पहुंची सान्या मल्होत्रा।

गोल्डन आउटफिट और मैचिंग ज्वेलरी पहने दिखी करिश्मा तन्ना।

एक्ट्रेस सोनल चौहान टिशू फैब्रिक की साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी के साथ उन्होंने पर्ल नेकलेस से अपना लुक कंप्लीट किया।

अनिल कपूर भी फार्मल लुक में नजर आए।

करीना कपूर वी नेक गाउन पहने बेहद खूबसूरत दिखीं।