जल शक्ति मंत्रालय में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, साइंटिस्ट की निकाली भर्ती, जानें किस तरह से करें आवेदन?

विज्ञान की रोचक जानकारी और साइंटिस्ट बनने की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, जल शक्ति मंत्रालय कुछ पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आपके पास एनवायर्नमेंटल साइंस की डिग्री होना आवश्यक है। बता दें कि, इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जा सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि चूज किए गए उम्मीदवार पहले एक वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। चलिए आपको इस ऐप्लिकेशन के बारे में पूरी जानकारी बताते है।

जानें कितने पदों पर निकली भर्ती

जल शक्ति मंत्रालय ने 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस बार कुल 2 पदों के लिए ही भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीजवार जल शक्ति मंत्रालय में साइंटिस्ट बनने की चाह रखता हैं वे अपनी योग्यता के अनुसार इस फॉर्म को भर सकते हैं।

आयु सीमा

जल शक्ति मंत्रालय की 2024 की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट के लिए आयु सीमा 38 वर्ष है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

क्या है योग्यता?

जल शक्ति मंत्रालय ने 2024 भर्ती के लिए आवेदन कर रहे कैंडिडेट के पास किसी भूी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से  एनवायर्नमेंटल साइंस में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कैंडिडेट को कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरुरी है।

जल शक्ति मंत्रालय में आवेदन के लिए शुल्क फीस

दरअसल, जल शक्ति मंत्रालय ने अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार से आवेदन फीस के तौर पर सिर्फ 25 रुपये का भुगतान करना पडेगा। चयन किए गए उम्मीदवार को इसके लिए सैलरी 56100 रुपये से 177500 रुपये दिए जाएंगे। सेलेक्शन के बाद आपको सैलरी के साथ कुछ भत्ते भी दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जल शक्ति मंत्रालय की बेवसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *