जनवरी-2024 से महंगी हो जाएंगी मारुति सुजुकी की कारें: इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनी ने लिया फैसला, एक साल में तीसरी बार बढ़ाए दाम

मुंबई30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारुति सुजुकी ने आज (27 नवंबर) अपने लाइन-अप में शामिल सभी गाड़ियों के प्राइस बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए महंगाई और रेग्यूलेटरी रिक्रूटमेंट्स के साथ मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को जिम्मेदार बताया है।

बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएंगी। मारुति सुजुकी ने कीमतों में बढ़ोतरी के स्केल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जानकारी दी है कि कीमतें मॉडल के अनुसार अलग-अलग बढ़ाई जाएंगी होगी।

इस साल तीसरी बार प्राइस बढ़ाए दाम
कंपनी ने इस साल तीसरी बार अपनी कारों के प्राइस बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले 1 अप्रैल को सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा किया था।

वहीं, 16 जनवरी, 2023 को सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में 1.1% का इजाफा किया था। तब भी इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई थीं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *