शिखा श्रेया/रांची. छठ पूजा का त्योहार आज नहाए खाए के साथ शुरू हो चुका है. इस महापर्व की शुरुआत के साथ ही अब पूरे विधि विधान के साथ सूर्य भगवान की आराधना की जाएगी, लेकिन छठ पूजा में सबसे महत्वपूर्ण होता है शाम और सुबह का अर्घ्य. इसको लेकर कई बार छठव्रती के मन में सवाल होता है कि सूर्य भगवान के ढलने और उगने का आखिर सही समय क्या होगा.
तो अगर आपके मन में भी कंफ्यूजन है, तो यह कंफ्यूजन ये खबर पढ़ कर पूरी तरह दूर हो जाएगी.
रांची मौसम केंद्र ने सूचना जारी करते हुए हर एक जिले में सूर्य के ढलने और उगने का समय जारी किया है. मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सारे जिलों में सूर्य के ढलने व उगने का अलग-अलग समय है.
जानें समय
जिला 19 नवंबर सूर्यास्त 20 नवंबर सूर्योदय
बोकारो 4.59 6.03
चतरा 5.03 6.09
देवघर 4.55 6.02
धनबाद 4.58 6.02
दुमका 4.54 5.59
पूर्वी सिंहभूम 5.00 5.59
गढ़वा 5.08 6.13
गिरिडीह 4.58 6.03
गोड्डा 4.53 6.01
गुमला 5.07 6.08
हजारीबाग 5.02 6.06
जांमता 4.56 6.01
खूंटी 5.04 6.05
कोडरमा 5.00 6.06
लातेहार 5.06 6.09
लोहरदगा 5.05 6.08
पाकुर 4.51 5.59
पलामू 5.06 6.11
रामगढ़ 5.02 6.05
रांची 5.03 6.06
साहेबगंज 4.51 5.59
सरायकेला खरसावां 5.01 6.02
सिमडेगा 5.07 6.08
पश्चिमी सिंहभूम 5.04 6.03
.
Tags: Chhath Mahaparv, Chhath Puja, Dharma Aastha, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news, Religion 18
FIRST PUBLISHED : November 17, 2023, 12:26 IST