चंद्रयान-3 और आदित्य L1 की सफलता पर युवाओं ने निकाली 551 फीट की तिरंगा यात्रा

प्रिंस भरभूजा/छतरपुर. जिले के महाराजपुर नगर में चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग एवं आदित्य L1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की खुशी में देश के वैज्ञानिकों के सम्मान में 551 फीट की तिरंगा यात्रा निकाली गई. हाथों में तिरंगा एवं भारत माता की जयकारों के साथ पूरा नगर गुंजायमान हो गया. इस आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में नगर वासियों ने इस यात्रा का स्वागत किया. यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए रोहित चौरसिया ने बताया कि देश के वैज्ञानिकों की सम्मान में यह यात्रा निकाली जा रही है. वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 एवं आदित्य L1 लॉन्च करके एक स्वर्णिम इतिहास की ओर कदम बढ़ाया है.

551 फीट लंबी तिरंगे यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई. निकली यह तिरंगा यात्रा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर बस स्टैंड बढ़िया तिराहा हनुमान टिक कन्हैया मोहल्ला होते हुए मुख्य मार्ग पर आई इसके बाद मुख्य मार्ग से भ्रमण करती हुई यह तिरंगा यात्रा अटल समाधान पहुंची. पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति गाना एवं चंद्रयान की सफलता में सम्मिलित वैज्ञानिकों के समर्थन में नारे लगाते हुए दिखाई दिए. इस सफलता को लेकर नगर के युवा खासे उत्साहित है.

यात्रा के समापन में हुई भारत माता की आरती
इस 551 फीट की तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर अटल सभागार में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर नगर के प्रबुद्ध जनों एवं युवाओं ने भारत माता की आरती का भी आयोजन किया. इस मौके पर युवा शक्ति संगठन रोहित चौरसिया स्वयंसेवी का अस्मिता चौरसिया अवधेश पाल सेवंथ चौरसिया छोटू प्रजापति राहुल चौरसिया लकी चौरसिया कृष्णा अग्रवाल सहित नगर के प्रबुद्धजन लाला वीरेंद्र सिंह चौरसिया दयाराम चौरसिया अशोक चौरसिया लाला महिपाल सिंह चौरसिया सहित विद्यालय के प्राचार्य यूसी पटेरिया कन्या स्कूल प्राचार्य आनंद चौरसिया सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : September 04, 2023, 21:55 IST

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *