मोहन ढाकले/बुरहानपुर. जिले में एक ऐसी सामाजिक संस्था है, जहां महिलाएं घर खर्च के लिए मिलने वाली रकम में से पैसे बचाकर एक संस्था का संचालन कर रही हैं. इस संस्था का नाम ‘मानव सेवा संस्था’ है, जिसमें 5 वर्ष पहले केवल पांच महिलाएं थीं. आज इसकी संख्या बढ़कर 50 हो गई है.
इस संस्था में महिलाओं के साथ पुरुष भी हैं. संस्था की महिलाएं अपने घर खर्च के लिए मिलने वाली राशि में से रकम बचाकर एकत्रित करती हैं और जरूरतमंद महिलाओं एवं विद्यार्थियों को कॉपी, किताब, पेन-पेंसिल के साथ रोजगार पाने के लिए वस्तुओं का वितरण करती हैं. संस्था 5 वर्षों में 100 से अधिक लोगों की मदद कर चुकी है.
सिलाई मशीन का भी वितरण
मानव सेवा संस्था की अध्यक्ष प्रमिला साकले ने बताया कि संस्था 5 वर्षों से समाजसेवा के लिए कार्य कर रही है. संस्था विद्यार्थियों को कॉपी-किताब और स्कूल सामग्री का वितरण करती है. अब महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनें इसके लिए जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया जा रहा है. संस्था ने अभी तक 100 लोगों की मदद की है, ताकि महिलाएं घर पर ही रोजगार पाकर परिवार का पालन पोषण कर सकें. इस संस्था में पहले पांच लोग थे. आज 50 लोग जुड़े हैं. मुख्य बात यह कि घर खर्च को मिलने वाली राशि से महिलाएं और पुरुष इस संस्था का संचालन कर रहे हैं.
संस्था में महिला-पुरुष शामिल
इस संस्था की शुरुआत 2018 में उषा अग्रवाल द्वारा की गई थी. महिलाओं के इस काम को देखकर अन्य लोगों ने भी जुड़ना शुरू किया. अब इस संस्था में पुरुष भी हैं. इस संस्था में महिलाएं करीब 30 हैं और 20 पुरुष हैं, जो इसका संचालन करते हैं.
.
Tags: Local18, Mp news, Social Welfare
FIRST PUBLISHED : December 26, 2023, 17:00 IST