गौतम सिंघानिया ने पत्नी और बेटी से की थी मारपीट: नवाज बोलीं- गौतम रिपोर्ट दर्ज नहीं होने देना चाहते थे, नीता अंबानी ने मेरी मदद की

  • Hindi News
  • Business
  • Raymond CEO Gautam Singhania Divorce Controversy | Nawaz Modi Nita Ambani

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी (फाइल फोटो)

रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने अपने पति पर उन्हें और उनकी बेटी निहारिका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मारपीट के बाद गौतम इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने देना चाहते थे। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनके बेटे अनंत की मदद से वो रिपोर्ट दर्ज करा सकीं।

नवाज मोदी ने कहा कि 10 सितंबर की सुबह मुंबई में जन्मदिन की पार्टी के बाद गौतम ने घर पर ‘मारपीट’ की थी। इसके बाद मैंने और निहारिका ने एक रूम में छुपते हुए पुलिस से मदद मांगने की कोशिश की। मैंने अपनी दोस्त अनन्या गोयनका को फोन किया। उसे लगा पुलिस मदद के लिए नहीं आएगी, क्योंकि गौतम पुलिस को मैनेज कर लेंगे।

फिर अनन्या ने कहा, ‘मैं और अनंत पुलिस स्टेशन जाएंगे।’ नवाज ने ये भी कहा कि गौतम सिंघानिया ने पुलिस को जेके हाउस में अंदर आने से रोकने की कोशिश की, लेकिन अंबानी के कारण पुलिस ने गौतम की हर कोशिश को नाकाम कर दिया।

गौतम सिंघानिया के अलग होने के ऐलान के बाद नवाज मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने ससुराल वालों के साथ दिवाली पूजा में शामिल होने का वीडियो शेयर किया था।

गौतम सिंघानिया के अलग होने के ऐलान के बाद नवाज मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने ससुराल वालों के साथ दिवाली पूजा में शामिल होने का वीडियो शेयर किया था।

बाथरूम यूज करने को लेकर हुआ था विवाद
नवाज मोदी ने यह भी कहा कि जब मैं अपना बाथरूम यूज कर रही थी तब वह उसका इस्तेमाल करना चाहते थे। जबकि, उसी मंजिल में तीन और बाथरूम भी थे और 39 मंजिल की बिल्डिंग में कई सारे बाथरूम है। यह सिर्फ पॉवर और कंट्रोल के लिए किया था।

उन्होंने कहा कि गौतम बिजनेसमैन अतुल्य मफतलाल को सुपरहीरो मानते हैं। अतुल्य ने अपनी पत्नी के साथ बहुत बुरा किया था, जिसके बारे में गौतम का सोचना है – वाह क्या आदमी था। क्या कंट्रोल था… क्या पावर था…। जो कुछ हो रहा गौतम इसे लंबे समय से करना चाहते थे। ये मुझे पता था, लेकिन ये एहसास ही नहीं था कि वह अपनी बेटियों के साथ भी ऐसा करेंगे।

गौतम ने नवाज के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार किया
रिपोर्ट के अनुसार, नवाज मोदी के आरोपों पर गौतम सिंघानिया ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘अपनी दोनों बेटियों के हित में मैं अपने परिवार की गरिमा बनाए रखना चाहूंगा और कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा। कृपया मेरी निजता का सम्मान करें।’

13 नबंवर को गौतम सिंघानिया अलग होने का ऐलान किया था
गौतम सिंघानिया ने 6 दिन पहले 13 नबंवर को अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और X पर लिखा था-

अलग होने के लिए संपत्ति में 75% हिस्सा चाहती हैं नवाज मोदी
गौतम सिंघानिया के अलग होने की ऐलान के बाद नवाज मोदी ने अलग होने के लिए शर्त रखी है। उन्होंने 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति में 75% हिस्सेदारी मांगी है। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसके बारे में दो दिन पहले जानकारी दी थी। हालांकि, अभी तक कोई भी फाइनल निर्णय नहीं हुआ है।

मारपीट में नवाज की कॉलर बोन टूट गई थी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवाज मोदी सिंघानिया को ठाणे में उनके पति की दीपावली पार्टी में शामिल होने से रोक दिया गया था। वहीं पिछले महीने गौतम ने अपने ब्रीच कैंडी हाउस में नवाज के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी कॉलर बोन टूट गई थी।

इसके बाद नवाज मोदी को गिरगांव के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। हालांकि, इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

नवाज मोदी को उनके पति की दीपावली पार्टी में शामिल होने से रोक दिया गया था। इसके बाद वे दरवाजे पर ही बैठ गई थीं।

नवाज मोदी को उनके पति की दीपावली पार्टी में शामिल होने से रोक दिया गया था। इसके बाद वे दरवाजे पर ही बैठ गई थीं।

सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस
गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की दमदार मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है।

  • गौतम बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं। इसी बात को समझते हुए उनके पिता ने उनके 18वें जन्मदिन पर उन्हें Premier Padmini 1100 कार गिफ्ट की थी।
  • गौतम सिंघानिया के पास टेस्ला मॉडल एक्स, लेम्बोर्गिनी, लोटस एलिस कन्वर्टिबल, निसान स्काईलाइन जीटीआर, फेरारी 458 इटालिया और ऑडी Q7 सहित कई कारें हैं।
  • 1999 में गौतम सिंघानिया ने नवाज से शादी की थी। इससे पहले 8 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। नवाज के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे।
  • 2005 में गौतम सिंघानिया ने मुंबई के बांद्रा में ‘पॉइजन’ नाम से एक नाइट क्लब खोला था। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सिंघानिया फैमिली की खास दोस्त हैं।
  • महाराष्ट्र के अलीबाग में गौतम का एक फार्म हाउस भी है, जहां वे हर साल अपने दोस्तों और फैमिली के लिए न्यू ईयर पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं।
गौतम सिंघानिया रेमंड और पार्क एवेन्यू कंपनी के मालिक हैं। यह बिजनेस उनके पिता विजयपत सिंघानिया ने शुरू किया था।

गौतम सिंघानिया रेमंड और पार्क एवेन्यू कंपनी के मालिक हैं। यह बिजनेस उनके पिता विजयपत सिंघानिया ने शुरू किया था।

नवाज 10 साल की थीं, तब माता-पिता अलग हो गए थे

  • मुंबई में जन्मीं नवाज के पिता वकील थे। नवाज के पास भी लॉ की डिग्री है।
  • जब नवाज 10 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।
  • नवाज फिटनेस फ्रीक हैं। मुंबई में उन्होंने बॉडी आर्ट फिटनेस सेंटर शुरू किया था।
  • नवाज भारत में पिलेट्स और गाइरोटोनिक्स स्टूडियो खोलने वाली पहली महिला हैं।
  • वे राइटर भी हैं। उनकी टाइम अरेस्ट नाम की बुक भी पब्लिश हो चुकी है।

नवाज के पिता शादी के लिए राजी नहीं थे
गौतम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, पारसी लड़की को पत्नी बनाना आसान नहीं रहा। नवाज के पिता शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। शादी के बाद भी कल्चरल डिफरेंस होने के कारण गौतम और नवाज को कई एडजस्टमेंट्स करने पड़े। गौतम का उनके पिता विजयपत सिंघानिया से भी विवाद रहा है। गौतम सिंघानिया पर अपने पिता को घर से निकालने तक के आरोप लगे हैं। विजयपत सिंघानिया ने रेमंड्स की नींव रखी थी।

गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी की शादी 1999 में हुई थी। नवाज के पिता इसके लिए राजी नहीं थे।

गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी की शादी 1999 में हुई थी। नवाज के पिता इसके लिए राजी नहीं थे।

गौतम और नवाज की रिलेशनशिप 32 साल रही। हालांकि उनकी शादी को 24 साल हुए हैं।

गौतम और नवाज की रिलेशनशिप 32 साल रही। हालांकि उनकी शादी को 24 साल हुए हैं।

गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी की दो बेटियां हैं। इनके नाम निहारिका और निसा हैं।

गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी की दो बेटियां हैं। इनके नाम निहारिका और निसा हैं।

सिंघानिया स्पोर्ट्स कारों के शौकीन तो नवाज मोदी फिटनेस फ्रीक
गौतम सिंघानिया लग्जरी स्पोर्ट्स कार के शौकीन हैं। वे सुपर कार क्लब ऑफ इंडिया के फाउंडर भी हैं। उन्हें कई बार स्पोर्ट्स कार ड्राइव करते भी देखा गया है। दूसरी तरफ नवाज फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। वे जिम भी चलाती हैं।

गौतम सिंघानिया को स्पोर्ट्स कार चलाने का शौक है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

गौतम सिंघानिया को स्पोर्ट्स कार चलाने का शौक है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

गौतम बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं। उनके पास कई कारें हैं।

गौतम बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं। उनके पास कई कारें हैं।

नवाज फिटनेस फ्रीक हैं। मुंबई में उन्होंने बॉडी आर्ट फिटनेस सेंटर शुरू किया था।

नवाज फिटनेस फ्रीक हैं। मुंबई में उन्होंने बॉडी आर्ट फिटनेस सेंटर शुरू किया था।

यह तस्वीर 12 दिसंबर 2022 की है। तब नवाज मुंबई के ठाणे में टेनएक्स हैबिटेट में बॉडी आर्ट जिम के उद्घाटन में पहुंची थीं।

यह तस्वीर 12 दिसंबर 2022 की है। तब नवाज मुंबई के ठाणे में टेनएक्स हैबिटेट में बॉडी आर्ट जिम के उद्घाटन में पहुंची थीं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *