गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा देश का विकास नहीं सकती ऐसी पार्टी

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे परिवारवादी व दिशाहीन पार्टी बताया तथा कहा कि वह देश का विकास नहीं कर सकती। शाह ने उदयपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी परिवारवाद पार्टी है। इतना ही नहीं ये दिशाविहीन पार्टी है। उन्होंने कहा, भारत का विकास कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। गरीबों का कल्याण कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। भारत को सुरक्षित यह कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। भारत का गौरव कांग्रेस पार्टी नहीं बढ़ा सकती। 

शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले एफिडेविट देते हैं कि राम का अस्तित्व भी नहीं है। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस देश का विभाजन करने पर तुली है। उनके नेता उत्तर भारत, दक्षिण भारत, दो हिस्सों में देश को बांटने की मांग करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे को अटकाकर रखा।शाह ने कहा, कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को अटकाकर, लटकाकर व भटकाकर रखा। कहीं पर भी इनकी मंशा नहीं थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। 

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दस साल में देश के पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का काम किया। इससे पहले शाह राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार दोपहर बीकानेर पहुंचे। उन्होंने वहां आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बीकानेर क्लस्टर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित किया।बीकानेर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *