खुद को गुजरात सीएमओ का अफसर बताकर पुलिस हिरासत से भागा शख्‍स मिजोरम में पकड़ा गया

वडोदरा:

 
वडोदरा डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (डीसीबी) ने सोमवार को कहा कि उसने एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है, जो खुद को गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का अधिकारी बताकर झांसा देने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस हिरासत से भाग निकाला था।

आरोपी विराज पटेल को पहली बार अप्रैल में सीएमओ अधिकारी के रूप में पेश करने और मुंबई की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नवंबर में वडोदरा में एक अदालत में पेशी के दौरान उसने भागने का दुस्साहस किया।

अधिकारियों ने खुलासा किया कि पटेल, जो पहले वडोदरा सेंट्रल जेल में कैद था, ने देश से भागने की फिराक में कई राज्यों की यात्रा की।

वह त्रिपुरा, असम और मिजोरम तक गया, जहां पकड़ा गया। वह विदेश भागने की फिराक में था।

अपराध शाखा ने मानव खुफिया जानकारी, तकनीकी स्रोतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी का विश्‍लेषण किया। पता चला कि पटेल पहले अहमदाबाद भाग गया और उसके बाद छत्तीसगढ़, बिहार, असम, त्रिपुरा और मिजोरम चला गया, जहां से उसने विदेश भागने की योजना बनाई।

क्राइम ब्रांच को पता चला कि आरोपी त्रिपुरा, असम और मिजोरम के विभिन्न पतों पर छिपा हुआ है। पटेल को मिजोरम-असम सीमा के पास से पकड़ा गया और उसे वडोदरा ले जाया गया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *