शिवपुरी. कोलारस विधानसभा सीट पर 1980 से 2018 तक के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ही एक दूसरे के सामने चुनावी मैदान में रहीं. 2018 के विधानसभा चुनाव में कोलारस विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने महेंद्र सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया था. भाजपा से वीरेंद्र रघुवंशी उम्मीदवार थे. इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली थी. भाजपा के वीरेंद्र रघुवंशी बेहद कम अंतर महज 720 मतों के अंतर से चुनाव जीते थे. वीरेंद्र रघुवंशी को कुल 72,450 वोट मिले. जो कुल मतदान का 42.11 % थे. कांग्रेस के महेंद्र सिंह को कुल 71,730 वोट मिले, जो कुल मतदान का 41.69% थे. चुनाव में जीत के बावजूद दो सितंबर 2023 को वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए.
2013 के विधानसभा चुनाव में कोलारस से कांग्रेस के राम सिंह यादव चुनावी मैदान में थे. भाजपा ने देवेंद्र कुमार जैन पत्ते वाले को प्रत्याशी बनाया था. इस चुनाव में कांग्रेस के राम सिंह यादव को कुल 73,942 वोट मिले, जो कुल मतदान के 46.00% थे, भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार जैन पत्ते वाले को 48,989 वोट मिले. जो कुल मतदान का 31% थे. इस तरह कांग्रेस ने भाजपा को 24,953 वोटों से हराया था.
वहीं 2008 के विधानसभा चुनाव में हार जीत का अंतर काफी कम रहा था. इस चुनाव में भाजपा के देवेन्द्र कुमार जैन को कुल 31,199 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस के राम सिंह को 30,961 वोट मिले थे. इस तरह कांग्रेस के राम सिंह भाजपा के देवेन्द्र कुमार जैन पत्ते वाले से महज 238 वोटों से हार गए थे.
.
Tags: Assembly election, Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Mp news
FIRST PUBLISHED : November 6, 2023, 02:18 IST