केरलः वालयार दुष्कर्म मामले का आरोपी मृत मिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

केरल में वालयार बलात्कार मामले के एक आरोपी ने बुधवार को अलुवा के निकट एक बंद पड़ी फैक्टरी में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मधु एम अलुवा के निकट बिनानीपुरम में फैक्टरी परिसर के भीतर अपने कमरे में फंदे से लटका मिला।

उसने बताया कि वह यहां चेन्नई की एक कंपनी के लिए काम कर रहा था जो इलाके से रासायनिक मिट्टी ले जा रही थी। उसने बताया कि परिवहन से पहले वह मिट्टी के गुणों की जांच करता था।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में आत्महत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। मधु इस मामले में दूसरी आरोपी है।
नवंबर 2020 में, एक अन्य आरोपी, प्रदीप कुमार ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

वालयार मामले में 13 और नौ वर्ष की दो बहनों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था। वर्ष 2017 में दुष्कर्म की घटना के दो माह बाद दोनों बहन संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी झोपड़ी में मृत पाई गईं थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *