कुंडली के दसवें भाव से तय होता है करियर,राशि के अनुसार करें चयन,

दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम : जन्म कुण्डली में स्थित ग्रहों तथा नक्षत्र की स्थिति एवं दसवें भाव का विश्लेषण करने के बाद इस बात का पता लगाया जाता है कि जातक के लिए कौन सी नौकरी या व्यापार शुभ फलदायी रहेगा. ज्योतिषाचार्य पं पंकज पाठक के अनुसार ज्योतिष विज्ञान में राशि के अनुसार कार्य व व्यवसाय को राशि अनुसार बताया गया है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों के अनुसार व्यक्ति को अपनी नौकरी एवं व्यापार का चयन करना चाहिए. क्योंकि, कुण्डली में दसवां भाव कर्मभाव होता है. यह दसवां भाव हमारे कर्म क्षेत्र के विषय में बताता है. फिर आइए जानते हैं किस राशि वालों को कौन सा कार्य करना फलदायी होती है.

राशि के अनुसार करें व्यापार
1.मेष राशि:- इस राशि के स्वामी मंगल है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- इंजीनियरिंग, सैन्य, पुलिस, वकालत, चिकित्सक, ड्राइविंग, जौहरी, कम्प्यूटर वर्क करना फलदायी होता है.

2.वृषभ राशि:- इस राशि के स्वामी शुक्र है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- कला, पेंटिंग, गायक, नृत्य, संगीत, सिनेमा, अभिनय, फैशन, कृषि, धातु, होटल व्यवसाय करना शुभ होता है.

3.मिथुन राशि:- इस राशि के स्वामी बुद्ध है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- बैंकिंग, लिपिक, लेखन, मीडिया रिपोर्टर, संपादन, भाषा विशेषज्ञ, अनुवादक करना शुभ.

4. कर्क राशि:- इस राशि के स्वामी चंद्रमा है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- शीतल पेय, लांडरी, नाविक, डेयरी फार्म, होटल व्यवसाय, बर्फ, जहाज, रसायन विज्ञान सुगंधित पदार्थ, अगरबत्ती, फोटोग्राफी, चित्रकारी, पुरातत्व, इतिहास सामाजिक कार्यकर्ता जैसे कार्य.

5. सिंह राशि:- इस राशि के स्वामी सूर्य है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- राजनीतिक, प्रशासनिक, अधिकारी वर्ग, शासकीय पद, औषधि, स्टाक एक्सचेंज कपड़ा, रूई, कागज, स्टेशनरी, घास, फल से संबंधित व्यवसाय करना उचित होता है.

6. कन्या राशि:- इस राशि के स्वामी बुद्ध है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- वायु, अध्ययन, अध्यापन, शिक्षक, खुदरा, विक्रेता, लिपिक, रुपयों का लेन-देन, स्वागतकर्ता, बस ड्राइवर, रेडियो-टेलीविजन के कलाकार, नोटरी, कम्प्यूटर वर्क जैसे कार्य करना शुभ होता है.

7. तुला राशि:- इस राशि के स्वामी शुक्र है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- मनोचिकित्सक, अन्वेषक, जासूस, बही खाता रखने वाला, खजांची, बैंक क्लर्क, टाइपिस्ट, लेखा परीक्षक, पशुओं से उत्पन्न वस्तुएं जैसे दूध, घी, ऊन, शहद, चमड़ा का काम करना शुभ होगा.

8. वृश्चिक राशि:- इस राशि के स्वामी मंगल है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- केमिस्ट, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, भवन निर्माण, मार्केटिंग, देश सेवा, टेलीफोन, विद्युत खनिज तेल, नमक, औषधि, घड़ी, रेडियो, दार्शनिक, जासूस जैसे कार्य करना शुभ होता है.

9. धनु राशि:- इस राशि के स्वामी गुरू है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- अध्यापन, लेखक, संपादक, शिक्षा विभाग, कानून, वकालत, लेखन, कार्य, क्लर्क, उपदेशक, स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन, दलाल, आयात-निर्यात, खाद्य पदार्थ, चमड़े का व्यापार, बैंकर जैसे कार्य.

10. मकर राशि:- इस राशि के स्वामी शनि है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- प्रबंधन, बीमा विभाग, बिजली, कमीशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी जैसे कार्य.

11. कुंभ राशि:- इस राशि के स्वामी शनि है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- शोध कार्य, शिक्षण कार्य, ज्योतिष-तांत्रिक, प्राकृतिक, उपचारक, दार्शनिक, चिकित्सकीय, कम्प्यूटर, वायुयान, मैकेनिक, बीमा, ठेकेदारी जैसे कार्य.

12. मीन राशि:- इस राशि के स्वामी गुरू है. इसके अनुसार इस राशि के व्यक्ति को यह व्यापार करना शुभ होता है:- लेखन, सम्पादन, अध्यापन, लिपिक, पानी, अनाज, दलाली, शेयर, मछली, कमीशन, एजेंट, आयात-निर्यात, कोरियोग्राफी जैसे कार्य करना शुभ फलदायक होता है.

Tags: Astrology, Hoshangabad News, Latest hindi news, Local18, Madhya pradesh news

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *