संभल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संभल में भाकियू असली ने किसानों के मसीहा स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई।
संभल में भाकियू असली ने किसानों के मसीहा स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाते हुए उनके दिखाए रास्तों पर चलने का आह्वान किया और तानाशाह सरकार के खिलाफ बाबा साहब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन असली के युवा मंडल महासचिव चौधरी अर्जुन सिंह के आवास पर किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 88वीं जयंती मनाई गई, जिसमें किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज महेंद्र सिंह टिकैत हमारे बीच होते तो आज की स्थिति में बहुत सुधार होता और सरकार की गलत नीतियों के करण किसानों का शोषण हो रहा है, उसकी लड़ाई लड़ने के लिए एक बड़े किसान नेता की जरूरत थी।
आए दिन किसानों पर मुकदमें दर्ज कराए जा रहे हैं, किसानों को अपनी फसल का न ही दाम मिल रहा है और गन्ना किसानों का बकाया। किसानों ने कहा कि सरकार भुगतान नहीं करा रही है बल्कि आए दिन किसानों को बिजली भुगतान के नाम पर लाईनें काटी जा रही है और मुकदमें दर्ज कराए जा रहे हैं। आज किसानों की उपस्थिति को देखते हुए एक बड़े आन्दोलन शुरू करने की जरूरत है।

संभल में भाकियू असली ने किसानों के मसीहा स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई।
बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प
जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरदेव सिंह, राजिंद्र सिंह जसपाल सिंह, समरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सोनू सिंह, ग्रीराज सिंह, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि आज हमने किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 88वीं जयंती मनाई है। देश एवं प्रदेश की तानाशाह सरकार के विरुद्ध बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है।

संभल में भाकियू असली ने किसानों के मसीहा स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई।