
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र डेढ़ पहले मोबाइल नहीं देने पर पर दोस्त ने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपी की पहचान की। इस पर आरोपी फरार हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के पिता की निशानदेही पर दोस्त की हत्या के आरोपी कुठावली निवासी अर्जुन को सिरोली रोड से गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली में करता था नौकरी
पुलिस ने बताया कि कुठावली निवासी मृतक मनीष और अर्जुन दोनों दोस्त थे। अर्जुन दिल्ली में नौकरी करता था। सितंबर 2022 में वह गांव आया। उसने दोस्त के पास मल्टीमीडिया मोबाइल देखा। मोबाइल चलाकर देखा तो उसे कैमरे की क्वालिटी बहुत पसंद आई। इस पर उसने मनीष से मोबाइल मांगा। उसने देने से मना कर दिया। दोस्त के मोबाइल ना देने से उसे बुरा लगा। तब उसे मारने की साजिश रची।
ये भी पढ़ें – UP: पतला है लड़का….दुल्हन ने बरात आने से 24 घंटे पहले किया शादी से मना, तो दूल्हा पक्ष ने भी रख दी ये शर्त; जानें फिर क्या हुआ