कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया : पुष्कर धामी

Pushkar Dhami

प्रतिरूप फोटो

ANI

पार्टी के बयान के अनुसार धामी ने इन सभाओं में कहा कि राजस्थान में जब भाजपा का शासन था तब यहां तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा, पहले भाजपा का कार्यकाल भी आपने देखा और अभी कांग्रेस का भी।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है और उसे जनता सजा देगी।
धामी ने जयपुर के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं को संबोधित किया।

पार्टी के बयान के अनुसार धामी ने इन सभाओं में कहा कि राजस्थान में जब भाजपा का शासन था तब यहां तेजी से विकास हुआ है।
उन्होंने कहा, पहले भाजपा का कार्यकाल भी आपने देखा और अभी कांग्रेस का भी।

कांग्रेस ने पहले हुए सारे कामों को रोकने का कार्य किया। कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। कांग्रेस को इस महापाप की सजा अब जनता देगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में आज तेजी से मान बढ़ा है।
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *