कांगो और संयुक्त राष्ट्र ने शांतिरक्षकों की वापसी के समझौते पर हस्ताक्षर किए

कांगो के विदेश मंत्री और देश में संयुक्त राष्ट्र के स्थिरिकरण मिशन ने मध्य अफ्रीकी देश में करीब दो दशक से अधिक समय तक संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों की मौजूदगी को समाप्त करने के लिए मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

कांगो के विदेश मंत्री क्रिस्टोफ लुटुंडुला ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा कि पूर्वी कांगो में शांति बहाली की इच्छा पूरी नहीं हो सकी लेकिन इसके बावजूद इस समझौते से अब संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग यहीं खत्म हो जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सितंबर में अपने संबोधन में कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेदी ने 15,000 शांति रक्षकों की जल्द वापसी का अनुरोध किया था। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस से कहा कि ‘‘संयुक्त राष्ट्र मिशन की चरणबद्ध तरीके से वापसी निश्चित रूप से जिम्मेदाराना तरीके से होनी चाहिए।’’

इसके लिए मंगलवार को कोई समयसीमा घोषित नहीं की गई। लेकिन पर्यवेक्षकों का कहना है कि मौजूदा चुनावी प्रक्रिया के पूरा होने तक शांति रक्षकों की वापसी संभव नहीं लग रही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *