शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची में जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है.क्योंकि राज्य में पश्चिमी हवा के कारण कंकनी बढ़ी हुई है.यही हाल अन्य जिलों का भी है.पिछले 24 घंटे में राज्य में 7 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.जिससे मौसम विभाग ने लोगों को इस ठंड में सतर्क रहने की चेतावनी दी है.वही, मकर संक्रांति के दिन लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.
मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोकेल 18 से कहा कि पश्चिमी हवा के कारण राज्य में जबरदस्त कंकनी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में 3-7 डिग्री तक की न्यूनतम तापमान में गिरावट कहीं दर्ज की गई है.खासकर राज्य के पश्चिमी जिले जैसे चतरा, लातेहार व लोहरदगा में तो 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया.
मकर संक्रांति के दिन कैसा रहेगा मौसम
अभिषेक आनंद ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन यानी 15 जनवरी को दोपहर में कड़ी धूप देखने को मिलेगा व आसमान साफ रहेंगी. वहीं, पश्चिमी हवा के कारण कंकनी का एहसास होगा.न्यूनतम तापमान में 2- 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.जिससे रात के समय ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.यह स्थिति 17 जनवरी तक देखने को मिलेगी. हालांकि 17 जनवरी के बाद से राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है.वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुमला सबसे ठंडा रहा.यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक चल गया.वहीं, देवघर 8.8, धनबाद 6.3 ,गढ़वा 5.4, गिरिडीह 8.5, गोड्डा 7.5 ,खूंटी 4.4, लातेहार 4.1,लोहरदगा 5.2 पश्चिमी सिंहभूम 6.4, साहिबगंज 9.3, चाईबासा 8.2, बोकारो 7.2 रांची 8.1, जमशेदपुर 9.2 व डाल्टनगंज 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज की गई.
.
Tags: Jharkhand news, Jharkhand weather News, Local18, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : January 14, 2024, 10:51 IST