करवा चौथ पर सस्ता हुआ सोना: 61 हजार के नीचे आया, चांदी में भी 13 सौ रुपए से ज्यादा की गिरावट

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (1 November); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी करवा चौथ (1 नवंबर) पर सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 474 रुपए गिरकर 60,896 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,672 रुपए रह गई है।

इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 1,340 रुपए फिसलकर 70,825 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72,165 रुपए पर थी।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 60,896
22 55,781
18 45,672

अक्टूबर में 3,600 रुपए से ज्यादा मंहगा हुआ सोना
अक्टूबर महीने में सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली। बीते महीने सोने के दाम में 3,651 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। अक्टूबर की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 अक्टूबर को 61,370 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 72,165 रुपए पर आ गई है।

अक्टूबर में अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 अक्टूबर 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम
31 अक्टूबर 61,370 रुपए प्रति 10 ग्राम 72,165 रुपए प्रति किलोग्राम

बीते दिनों सोने की कीमतों में उछाल की बड़ी वजहें

  • घरेलू बाजार में दिवाली तक सोने की जोरदार मांग रहेगी। फिर शादियों के सीजन में खूब सोना खरीदा जाएगा। इससे सपोर्ट मिल रहा है।
  • पहले से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इजराइल और हमास के बीच शुरू हुए ताजा सैन्य संघर्ष पूरी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ा दी।
  • बाजार को लगता है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ना अब बंद हो जाएगा। सोने के लिए ये सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत है।

दिवाली तक 62 हजार तक जा सकता है सोना
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।

इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के लिए मांग बढ़ेगी। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा। इससे दिवाली तक सोना 62 हजार और चांदी 75 हजार तक जा सकती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *