औरैया13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 60 फीसदी वोट हासिल करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के जरिये किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव चौपाल लगाकर मोदी सरकार के कार्यकाल में खेती किसानी के विकास और किसानों के उत्थान के काम गिनाएंगे। भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर के सभागार में आयोजित किसान मोर्चा की जिला कार्यशाला में यात्रा की तैयारी पर मंथन किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश