‘एलियंस हैं यहां…!’ इस ग्रह को देख चकराया वैज्ञानिकों का दिमाग, किया बड़ा दावा

Aliens In Uranus: अंतरिक्ष रहस्यों से भरा है, यहां वैज्ञानिक अलग दुनिया की खोज में लगे हुए हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष में कोई ऐसा ग्रह है, जहां एलियंस के होने की संभावना है. इसी की खोज में वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक बड़ी जानकारी दी है. उनका कहना है कि यूरेनस पर इन्फ्रारेड नादर्न लाइट्स यानी अरोरा देखी गई, जो संभावित एलियंस के होने का सबूत दे सकती है. शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने अरोरा को तब देखा जब वे सौर मंडल में गैस के बड़े-बड़े गोले के तापमान पर स्टडी कर रहे थे. इससे शोधकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद मिलने की संभावना है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी कोई ऐसा ग्रह है जहां दुनिया बसी हुई है?

खोज के बारे में बताते हुए लीसेस्टर विश्वविद्यालय की एम्मा थॉमस, जो इस स्टडी की प्रमुख लेखिका भी है, उन्होंने कहा, “यूरेनस का तापमान मॉडल अनुमान से सैकड़ों डिग्री केल्विन/सेल्सियस अधिक है. यह हमारे सामने बड़ा प्रश्न है कि ये ग्रह अपेक्षा से अधिक गर्म कैसे हो सकता है.” उन्होंने डेली स्टार से बात करते हुए कहा, “यूरेनस के अरोरा का विश्लेषण करके हम यहां के वायुमंडल और चुंबकीय क्षेत्रों पर स्टडी कर सकते हैं, साथ ही नए जीवन के बसने का पता भी लगा सकते हैं. शोधकर्ता ने कहा, ”बर्फ के विशाल अरोरा के बारे में हमारा ज्ञान व्यापक होगा और हमारे सौर मंडल, एक्सोप्लैनेट और यहां तक ​​कि हमारे अपने ग्रह में ग्रहों के चुंबकीय क्षेत्रों के बारे में हमारी समझ मजबूत होगी.”

'एलियंस हैं यहां...' ! दूसरी दुनिया की खोज ने चकराया वैज्ञानिकों का दिमाग, किया बड़ा दावा

यूरेनस के चंद्रमाओं के गहरे समुद्र में छिपे हैं एलियंस
वैज्ञानिकों ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि उन्हें यूरेनस की परिक्रमा करने वाले 27 चंद्रमाओं में से 2 के सतहों के नीचे सक्रिय महासागरों के होने की संभावना नजर आई है. इन समंदरों में हैरान कर देने वाली चीजों का पता लगा है, यानी यहां एलियंस की उपस्थिति की संभावना बताई गई है. प्रमुख वैज्ञानिक मिशेल डौघर्टी का दावा है कि बृहस्पति के ठंडे चंद्रमाओं में से किसी एक पर जीवन की संभावना है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह आश्चर्यजनक होगा.

Tags: ALIENS, Science news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *