नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एमजी एस्टर ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV एस्टर के फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये कार भारत में पहली बार 2021 में आई थी और ये पर्सनल AI असिस्टेंस और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आने वाली पहली कॉम्पैक्ट SUV कार थी। अब MG ने 2024 एस्टर में 14 लेवल-2 एडास फीचर्स के साथ 49 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं। कार पहले की तरह पर्सनल AI असिस्टेंस के साथ आई है।
कंपनी ने इसके वैरिएंट लाइनअप में नया एंट्री-लेवल स्प्रिंट वेरिएंट शामिल किया है। नए फीचर्स और अपडेशन के बाद नई एस्टर की शुरुआती कीमत 9.98 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) है, जो 17.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) तक जाती है। भारत में इसका मुकाबला किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से है।
2024 एमजी एस्टर : वैरिएंट वाइस प्राइस
वैरिएंट | 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन MT | 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन CVT | 1.3 टर्बो-पेट्रोल AT |
स्प्रिंट | ₹9.98 लाख | – | – |
शाइन | ₹11.68 लाख | – | – |
सिलेक्ट | ₹12.98 लाख | ₹13.98 लाख | – |
शार्प प्रो | ₹14.41 लाख | ₹15.68 लाख | – |
सेव्वी प्रो | – |
₹16.58 लाख (आइवरी इंटीरियर) ₹16.68 लाख (सांगरिया इंटीरियर) |
₹17.90 लाख |