एटा में किसान मेला: सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, किसानों की आय दोगुनी करने के बताये गए टिप्स

एटा43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा जनपद में किसान मेले में प्रगतिशील किसानों को सरकार की योजनाओं और उन्नत कृषि कर किसानों की आय को दोगुना करने के गुर बताये गए। एटा जनपद के अलीगंज ब्लॉक के ग्राम खरसुलिया में विकासखण्ड स्तरीय किसान मेला एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की अध्यक्षता में कृषक जागरूकता गोष्ठी एवं किसान मेले के आयोजन मे किसानो को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।

गोष्ठी में किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती, गौ आधारित खेती एवं जैविक खेती के बारे में, उर्वरकों का संतुलित व विवेकपूर्ण प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।गोष्ठी में मुख्य अतिथि द्वारा सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए सरकार के योगदान को सराहा गया और किसानों से अपील की गयी कि अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रयास करें।

कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जिला कृषि अधिकारी के द्वारा किसान भाइयों को श्रीअन्न एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई कि यंत्रीकरण योजना अंतर्गत 40 से लेकर 80% तक अनुदान दिया जाता है। गोष्ठी में किसान भाइयों को खाद के संतुलित प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को प्रयोग करने की सलाह किसान भाइयों को दी गई।

किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स दिये गए।

किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स दिये गए।

योजनाओं को दी गई जानकारी

क्षेत्र के किसानों को कृषि विषय विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से वो अपनी कृषि भूमि पर अधिक से अधिक उत्पादन ले सकते हैं और अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। उनको सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि इस तरह के किसान मेले पूरे जनपद के प्रत्येक ब्लॉक मे लगाए जा रहे हैं। अभी तक 6 ब्लॉक मे ये आयोजित हों चुके है और 2 ब्लॉक अवागढ़u और जलेसर मे होने बाकी हैं। 26 सितम्बर को अवागढ़ और 30 सितम्बर को जलेसर में ये आयोजित किए जायेंगे। इन मेले मे श्री अन्न और इंटरनेशनल मिलेट ईयर के बारे मे भी किसानो को जानकारी प्रदान की गयी।

उन्होंने बताया कि पूरे जनपद मे किसानो को 7500 सरसों की मिनी किट भी वितरित की जा रहीं हैं।इस अवसर पर विधायक अलीगंज द्वारा किसानो को 45 सरसों मिनीकिट एवं 10 ट्राइकोडरमा का वितरण कराया गया। गोष्ठी में सत्यप्रकाश विषय वस्तु विशेषज्ञ, सहायक विकास अधिकारी कृषि, अर्जुन, दीपक वर्मा, सुखवीर सिंह, संजय कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा एवं कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह को जानकारी दी गई।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह को जानकारी दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *