एक साल पहले मस्क ने खरीदा था ट्विटर: कंपनी का नाम बदलने से लेकर ब्लू टिक हटाने जैसे 8 बदलाव, आगे क्या है मस्क का प्लान?

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज से ठीक एक साल पहले यानी 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) खरीदा था। ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए होती है। तब से लेकर अब तक प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। मस्क X को ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना चाहते हैं।

ऐसे में यहां हम एक साल में X में किए गए 8 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा मस्क के फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताएंगे जिन पर अभी वो काम कर रहे हैं। ये बदलाव X को पूरी तरह से बदल सकते हैं…

1. आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला
27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। जब मस्क ने एक्स की कमान संभाली थी, तो उसमे करीब 7500 एम्प्लॉई थे, लेकिन अब 2500 के करीब ही बचे हैं।

2. कई ब्लॉक अकाउंट को अन-ब्लॉक किया
नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया था। उन्होंने एक्स पर ट्रंप की वापसी को लेकर एक पोल किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने हां में जवाब दिया था।

3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की
12 दिसंबर 2022 को एलन मस्क ने कुछ देशों में 8 डॉलर प्रति महीने में ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था। फरवरी 2023 में इसे भारत में वेब यूजर्स के लिए 650 रुपए मोबाइल के लिए 900 रुपए महीने में लॉन्च किया था। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं। मस्क ने अब इस सर्विस का नाम ट्विटर ब्लू से बदलकर X प्रीमियम कर दिया है।

4. लीगेसी ब्लू चेक मार्क हटा दिए
20 अप्रैल 2023 को मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म से सभी लीगेसी ब्लू चेक मार्क हटा दिए थे। ब्लू चेक मार्क पहले राजनेताओं, प्रसिद्ध हस्तियों, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड अकाउंट के लिए रिजर्व था। मस्क ने इसे सब्सक्रिप्शन सर्विस में जोड़ दिया था। अब सब्सक्रिप्शन वाले यूजर को ट्विटर की टीम के रिव्यू के बाद ही ब्लू चेकमार्क मिलता है।

5. कैरेक्टर लिमिट बढ़ाई, पोस्ट पढ़ने की लिमिट
मस्क ने पोस्ट की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 25,000 कर दी है। हालांकि ये लिमिट केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए है। जब ये कंपनी बनी थी तब कैरेक्टर लिमिट 140 थी। पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी अप्लाय की है। वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं। अनवेरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट, वहीं नए अनवेरिफाइड यूजर रोजाना सिर्फ 500 पोस्ट ही पढ़ सकते हैं।

6. लिंडा याकारिनो को कंपनी का CEO बनाया
5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने कंपनी के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल ऐडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं। लिंडा को मस्क ने कंपनी का CEO बनाया था। लिंडा से पहले वो खुद ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मस्क ने कहा था लिंडा मुख्य रूप से बिजनेस ऑपरेशन्स पर फोकस करेंगी, जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस करूंगा।

5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने ट्विटर के CEO के तौर पर जॉइन किया था।

5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने ट्विटर के CEO के तौर पर जॉइन किया था।

7. प्लेटफार्म का नाम और लोगो बदलकर X किया
24 जुलाई 23 को एलन मस्क ने सबसे बड़ा बदलाव करते हुए ‘ट्विटर’ का नाम और लोगो बदलकर X कर दिया था। नाम बदलने पर मस्क ने कहा था- आने वाले महीनों में ट्विटर सभी तरह की फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करेगी। ऐसे में ट्विटर नाम का कोई मतलब नहीं है। वहीं CEO लिंडा याकारिनो ने कहा- AI पावर्ड ‘X’ हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं।

एलन मस्क ने यह इमेज शेयर की थी। इसमें ट्विटर के ऑफिस पर लाइट से X बनाया गया है।

एलन मस्क ने यह इमेज शेयर की थी। इसमें ट्विटर के ऑफिस पर लाइट से X बनाया गया है।

8. ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर रोलआउट
26 अक्टूबर 23 को एक्स पर ऑडियो-वीडियो कॉल फीचर रोलआउट किया। ये फीचर अभी केवल iOS पर उपलब्ध है और जल्द ही एंड्रॉयड पर भी मिलेगा। प्रीमियम सब्सक्राइबर्स ऑडियो-वीडियो कॉल कर पाएंगे। वहीं अन्य यूजर्स केवल कॉल रिसीव कर पाएंगे। मस्क ने X पोस्ट के जरिए बताया कि ऑडियो-वीडियो कॉलिंग का यह शुरुआती वर्जन है।

पार्शियली कोलैप्स हुआ एडवर्टाइजिंग बिजनेस
पिछले एक साल में प्लेटफॉर्म का एडवर्टाइजिंग बिजनेस पार्शियली कोलैप्स हो गया है। इनसाइडर इंटेलिजेंस का अनुमान है कि एक्स 2023 में 2.98 बिलियन डॉलर (करीब 24.8 हजार करोड़ रुपए) के एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू के साथ अपना साल खत्म करेगा। 2022 में यह 4.14 बिलियन डॉलर (करीब 34.1 हजार करोड़ रुपए) था।

एक साल में कंपनी की वैल्यू आधे से ज्यादा घटी
मस्क ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि कंपनी की वैल्यू आधी से भी ज्यादा घटकर 20 बिलियन डॉलर (करीब 1.6 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। 44 बिलियन डॉलर (करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए) में उन्होंने इस कंपनी को खरीदा था। वहीं इसके डेली एक्टिव यूजर्स भी कम हुए हैं। हाल ही में लिंडा ने कहा था कि DAU करीब 225 मिलियन है। मस्क ने जब कंपनी खरीदी थी उससे ये 10% कम है।

आगे क्या है मस्क का प्लान?
एलन मस्क ने बीते दिनों कहा था कि ट्विटर के उनके अधिग्रहण ने एवरीथिंग ऐप ‘X’ बनाने के लिए कैटेलिस्ट के रूप में काम किया है। वहीं कंपनी की CEO लिंडा याकारिनो ने कहा था- एक्स ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग, पेमेंट/बैंकिंग वाला प्लेटफॉर्म बनेगा। AI पावर्ड ‘X’ हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं।

1999 से मस्क का X से नाता
एलन मस्क का X से नाता साल 1999 से है। तब उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। इसे बाद में एक अन्य कंपनी के साथ मर्ज कर दिया जो पेपाल बनी। साल 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल “X.com” को फिर से खरीदा था।

साल 1999 में एलन मस्क ने x.com नाम की एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी बनाई थी जो बाद में मर्ज होकर पेपाल बनी।

साल 1999 में एलन मस्क ने x.com नाम की एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी बनाई थी जो बाद में मर्ज होकर पेपाल बनी।

उन्होंने कहा था कि इस डोमेन का उनके लिए “बहुत भावुक मूल्य है।” उनकी एक और कंपनी spacex में भी एक्स की झलक दिखती है। उनकी नई AI कंपनी का नाम भी XAI है। 2020 में, मस्क ने अपने एक बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा था। Æ का उच्चारण “ऐश” होता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *