एक अक्टूबर से 3% महंगे मिलेंगे टाटा के कमर्शियल व्हीकल: इस साल चौथी बार बढ़ाए गाड़ियों के दाम, इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बनी वजह

मुंबई7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स ने सोमवार (18 सितंबर) को अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों मे इजाफा करने का ऐलान किया है। बढ़ी हुई कीमतें एक अक्टूबर से लागू होंगी।

अगर आप टाटा की कमर्शियल गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कम दाम में इन्हें खरीदने का मौका 30 सितंबर तक यानी 12 दिन तक का है। इसके बाद कंपनी की ये गाड़ियां महंगी मिलेंगी।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कमर्शियल व्हीकल के अलग-अलग मॉडल्स और वैरिएंट्स की कीमतों में एवरेज 3% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

इस वजह से कारों की कीमतों को बढ़ाने का किया फैसला
टाटा मोटर्स ने फाइलिंग में कीमतों में बढ़ोतरी करने की वजह भी बताई है। कंपनी ने बताया है कि ओवरऑल इनपुट कॉस्ट यानी कार की मेकिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ाने का यह फैसला किया है।

इस साल चौथी बार बढ़ाए दाम
कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इस साल चौथी बार बढ़ोतरी की है। इससे पहले कंपनी ने 3 जुलाई को पैसेंजर कारों की कीमतों को बढ़ाने का एलान किया था। कंपनी ने 17 जुलाई से कारों के अलग-अलग मॉडल्स और वैरिएंट्स की कीमतों में 0.6% का इजाफा किया था। पिछली बार भी लागत में इजाफे के कारण दाम बढ़ाए गए थे।

कंपनी ने इससे पहले अपने वाहनों को नए एमिशन नॉर्म्स का अनुपालन करने के लिए कंपोनेंट्स में बदलाव किए थे। इस कारण 1 अप्रैल से कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी की थी। वहीं, फरवरी में टाटा मोटर्स ने अपने सभी ICE पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतें एवरेज 1.2% बढ़ाने की अनाउंसमेंट की थी।

टियागो-EV की कीमत लगभग 20,000 रुपए बढ़ाई
वहीं 10 फरवरी 2023 से टाटा मोटर्स ने अपनी टियागो-EV की कीमत लगभग 20,000 रुपए बढ़ा दी थी। 1 अप्रैल से देश में BS6 का दूसरा फेज लागू हो गया है और इसकी वजह से कंपनी की कार की मेकिंग कॉस्ट भी बढ़ गई है। यही वजह है कि कंपनियां अपने व्हीकल्स के दाम बढ़ा रही हैं।

टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स की एक रेंज सेल करती है, जिसमें टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज जैसी कारें शामिल हैं। वहीं SUVs में पंच, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसी कारें शामिल हैं। जिनकी कीमत 5.54 लाख से 25 लाख रुपए के बीच है। गुरुवार यानी 13 अप्रैल को टाटा मोटर्स का शेयर 3.35 रु (0.72%) बढ़कर 468.85 रुपए पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *