एक्शन में दिखे भारत-कजाकिस्तान के सैनिक: भारतीय सेना के 120 जवान शामिल, 2016 में हुई थी ट्रेनिंग की शुरुआत

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद -2023 का आयोजन कजाकिस्तान के ओटार में हो रहा है। 30 अक्टूबर से शुरू हुआ ये अभ्यास 11 नवंबर तक चलेगा। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के 120 सैनिक शामिल हुए हैं। भारतीय सेना की टुकड़ी में डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के नेतृत्व में 90 जवान शामिल हैं। वहीं, कजाकिस्तान दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से कजाख ग्राउंड फोर्सेज के दक्षिण क्षेत्रीय कमान के कर्मियों द्वारा किया जाएगा। इस अभ्यास में दोनों देशों की वायु सेना भी भाग ले रही है, जिसमें भारत और कजाकिस्तान के तीस-तीस कर्मी शामिल हैं। दोनों देशों के बीच इस वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास की शुरूआत साल 2016 में हुई थी। उस दौरान इस अभ्यास को प्रबल दोस्तकी-16 नाम दिया गया था। हालांकि, साल 2018 में इस सैन्य अभ्यास का नाम बदलकर काजिंद कर दिया गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *