इन राशियों को मिलेगी शनिदेव की विशेष कृपा, रहेंगे खुशहाल

Aaj ka Rashifal, 16 September 2023: ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का निर्माण किया जाता है। दैनिक राशिफल से कोई भी व्यक्ति आने वाले 24 घंटों की भविष्यवाणी जान सकता है। साथ ही जातक यह भी पता कर सकता है कौन से ग्रह या भगवान की कृपा रहने वाली है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा। बिजनेस-नौकरी में क्या नया होने वाला है। किन चीजों से सावधान रहना होगा। ये सभी कोई भी व्यक्ति अपने दैनिक राशिफल से मालूम कर सकता है। आइए जानते हैं 16 सितंबर, 2023 का सभी 12 राशियों के लिए राशिफल।

मेष राशि

आज व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से आज परेशान महसूस करेंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी से ज्यादा हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव आज दोनों रहेंगे। धन के लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- गेरुआ लाल

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कोई परिस्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आप धैर्य बनाए रखना होगा, मन को विचलित न होने दे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी भी प्रशंसा करते नजर आएंगे और आपके जूनियर्स को यह बात परेशान कर सकती है जिससे वह आपको परेशान करने की कोशिश करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको किसी नई और बेहतर नौकरी का ऑफर आ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशि

आज नोकरी करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा, आज आपको आपके आफिस में किसी भी प्रकार का वर्क लोड प्राप्त नहीं होगा, जिससे से आपका मन शांत रहेगा। आप अपने रुके हुए पुराने कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे व्यापार करने वालेलोगों की बात करें तो, आपका व्यापार अच्छा चलेगा, आपको धन लाभ होगा। आज आपको आपका पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन को बहुत ही प्रसन्नता होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पेस्टल ग्रीन

– विज्ञापन –

कर्क राशि

आज आप अपने मन को बदलने के लिए किसी प्रकार की क्रिएटिविटी कर सकते हैं, छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, आप अपने अध्ययन को अच्छे से करें, अध्ययन में मेहनत करने से ही आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं। जीवनसाथका भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके बड़े बुजुर्गों के के आशीर्वाद सबके सभी कार्य बन जाएंगे। बुजुर्ग न हो तो मंदिर जाए।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- किशिमश रंग

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आखिर औरतों को क्यों पसंद आते हैं पराए मर्द? जानें क्या कहती है चाणक्य नीति!

सिंह राशि

आज कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई अच्छा संदेश आपको प्रफुल्लित कर देगा। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है, आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। आपका जीवनसाथी आज आपको सपोर्ट करेगा और आपको आज यह एहसास होगा की जीवन साथी एक दूसरे के पूरक होते हैं।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- लाल

कन्या राशि

किसी भी कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी रकम इन्वेस्ट ना करें अन्यथा, बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। परिवार मे जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, आप शेयर मार्केट में या सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं तो,फिलहाल कोई भी निवेश ना करें अन्यथा, आप को नुकसान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी कल का दिन बहुत ही परेशानी वाला रहेगा। राशि स्वामी की युति 3 ग्रहों के साथ वो भी अपने से व्यय भाव में तो संभाल कर चले।
शुभ अंक- 5

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा, आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को पहले करेंगे, लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी बन सकता है, आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। भाई बहन आपका हर मामले में पूरा साथ देंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा।यदि आप किसी से उधार मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- डार्क पिंक

वृश्चिक राशि

आपका बहुत समय से अटके हुआ कार्य आज पूरी हो सकता हैं, जिस से आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि आएगी। आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा, प्रेमी जोड़ों के संबंधों में कल खटास आ सकती हैं, इसीलिए छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा ना करें और उन छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें अन्यथा आपका रिश्ता जल्द ही टूट सकता है ।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे

यह भी पढ़ें: दो दिन बाद इन राशियों के बदल जाएंगे भाग्य, नौकरी के साथ कारोबार में आएगा गजब का उछाल

धनु राशि

जरूरी कार्य आज आसानी से पूरा कर लेंगे, आज आपकी राशि की स्थिती आपको लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाएगी,परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।आज प्यार प्रेम के लिए दिन अच्छा है, सामाजिक कार्यों का आज हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – आसमानी

मकर राशि

आज आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा, आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आपके बच्चों के शादी विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, किसी भी कार्य के लिए आप अड़े ना रहे अन्यथा, आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और आपके मान सम्मान में भी कमी आ सकती है, वैवाहिक संबंधों की बात करें तो, आज आपका वैवाहिक संबंध बहुत ही मजबूत रहेगा।
शुभ अंक-8

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई डिसीजन लेने से बचें। परिवार में यदि वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी।
शुभ अंक- 2

मीन राशि

आज अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें, आप जिस क्षेत्र में नौकरी करते हैं, वहां पर किसी भी व्यक्ति से बहस करने से बचे, नहीं तो आप परेशानी में पड सकते हैं।अपनी राय किसी पर भी ना थोपे अगर आप किसी पर अपने विचार ना थोपे नहीं तो आपको परेशानी हो सकती हैं। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।अपने बुजुर्गों का सम्मान करें, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तो आपके जीवन मे तरक्की होगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गेरुआ

यह भी पढ़ें: रोजाना करें इन देवी मां के चालीसा का पाठ, जीवन हो जाएगा खुशहाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *