- Hindi News
- Business
- Anand Mahindra Thanks Isro, Said One Day In Future We Will Shoot For The Thar e Touching Down Next To Vikram & Pragyan
नई दिल्ली9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

चांद पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की सफल लैंडिंग के बाद अब हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ISRO को धन्यवाद कहा है। इतना ही नहीं आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर कर चांद पर अपनी पॉपुलर कार थार-ई को उतारने की इच्छा जाहीर भी की है।
आनंद महिंद्रा ने X पर जो एनिमेशन वीडियो शेयर किया है, इस एडिटेड एनिमेशन क्लिप में चांद की सतह पर विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर की जगह थार-ई कार बाहर आते नजर आ रही है। इस वीडियो क्लिप के कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘हमारी महत्वाकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए धन्यवाद इसरो।’
आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा, ‘भविष्य में एक दिन हम चांद की सहत पर विक्रम और प्रज्ञान के बगल में थार-ई को उतरते देखेंगे और असंभव को संभव करेंगे।’ उनके इस पोस्ट पर X यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने महिंद्रा को उनके इस सपने के लिए शुभकामनाएं भी दीं हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘सर आप जिस तरह से इसरो और उसके मिशन को प्रमोट कर रहे हैं, यह सराहनीय है। मुझे उम्मीद है कि और भी लोग आगे आएंगे और ग्रेट इसरो की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताते रहेंगे।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं शर्त लगा सकता हूं कि थार चांद पर काफी अच्छे से चलेगी।’
यह खबर भी पढ़ें…
चंद्रयान की कंट्रोल्ड फ्लाइट के बाद फिर लैंडिंग: इसरो बोला- इससे ह्यूमन मिशन की उम्मीद बढ़ी, विक्रम को स्लीप मोड में डाला गया

चांद पर विक्रम लैंडर आज 4 सितंबर सुबह 8 बजे स्लीप मोड में चला गया। ये जानकारी इसरो ने दी है। इससे पहले पेलोड चास्टे (ChaSTE), रंभा-एलपी (RAMBHA-LP) और इल्सा (ILSA) ने नई लोकेशन पर काम किया और धरती से डेटा रिसीव किए। अब पेलोड भी स्विच ऑफ हो गए हैं। हालांकि लैंडर के रिसीवर्स काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि विक्रम 22 सितंबर को दोबारा अपना काम शुरू कर देगा। पूरी खबर पढ़ें…