आज सोने की कीमत में तेजी, चांदी फिसली: 59,940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (19 October); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी 19 अक्टूबर को सोना के दामों में मामूली तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 100 रुपए बढ़कर 59,940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 44,955 रुपए हो गई है।

हालांकि, चांदी में आज भी गिरावट देखने को मिली। ये 873 रुपए गिरकर 71,324 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72,197 रुपए पर थी।

अक्टूबर में अब तक 2100 रुपए से ज्यादा मंहगा हुआ सोना
अक्टूबर महीने में अब तक सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। इस महीने अब तक सोने के दाम में 2,166 रुपए की तेजी देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 59,940 रुपए पर है। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 71,324 रुपए पर आ गई है।

अक्टूबर में अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत
1 अक्टूबर 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम
19 अक्टूबर 59,940 रुपए प्रति 10 ग्राम 71,324 रुपए प्रति किलोग्राम

सोने की कीमतों में उछाल की बड़ी वजहें

  • रविवार से नवरात्र शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही निवेश और शॉपिंग के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो गई।
  • बाजार को लगता है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ना अब बंद हो जाएगा। सोने के लिए ये सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत है।
  • बॉन्ड यील्ड गिरने, डॉलर में तेजी थमने और इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध के चलते सोने में निवेश बढ़ने लगा है।

कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। HDFC सिक्युरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।

इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के लिए मांग बढ़ेगी। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा। इससे दिवाली तक सोना 60 हजार और चांदी 73 हजार तक जा सकती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *